..................... Stree Day 2 Box Office collections - Rajkummar Rao - Shraddha Kapoor shine in the horror flick - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री की दूसरे दिन की कमाई - राजकुमार और श्रद्धा कपूर ने गाड़ लिया है खूंटा

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की ओपनिंग की हो लेकिन शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना खूंटा गाड़ लिया है। शनिवार को फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की है और माना जा रहा है कि ये आंकड़ा रविवार को जादुई हो सकता है।

फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है और सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी देओल स्टारर यमला पगला दीवाना के साथ रिलीज़ हुई थी। पहले दिन इस क्लैश का थोड़ा असर भले ही दिखा हो लेकिन फिल्म के बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के बाद, शनिवार को सनी देओल राजकुमार राव का कुछ उखाड़ नहीं पाए।

stree-day-2-box-office-collections-stree-saturday-box-office

वहीं राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये भूतिया फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ चुकी है। फिल्म जितनी डरावनी है उतनी ही मज़ेदार भी। और इसके साथ ये भी पक्का हो चुका है कि राजकुमार राव धीरे धीरे कॉर्मशियल फिल्मों के सफल मंत्र होते जा रहे हैं। हालांकि 100 - 200 करोड़ के क्लब उनसे कितने दूर हैं पता नहीं।

लेकिन ये तो तय है कि राजकुमार राव अगर फिल्म में है तो फिल्म के हिट होने के 70 प्रतिशत चांस हैं। अब देखना है कि वो बॉलीवुड के सफल यंग एक्टर्स की लिस्ट से 100 करोड़ क्लब की लिस्ट में कब आते हैं। मिलिए बॉलीवुड के यंग और ताज़ा 100 करोड़ क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X