स्त्री बॉक्स ऑफिस: 2018 की नौंवी और राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ी फिल्म
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी है। फिल्म ने एक हफ्ते में 60 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया। जहां एक तरफ फिल्म सुपरहिट हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ अब फिल्म अपने ब्लॉकबस्टर होने की तरफ बढ़ रही है। क्योंकि फिलहाल फिल्म की कमाई रूकने का नाम ही नहीं ले रही है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो स्त्री अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन फिल्म की 6 करोड़ की ओपनिंग के बाद से फिल्म बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के सहारे उछाल मारकर तेज़ कमाई पर बढ़ गई। और तब से अब तक फिल्म का कलेक्शन धीमा नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे हफ्ते भी फिल्म तेज़ी में ही रहेगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो जिस हिसाब से स्त्री कमाई कर रही है, फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर ही मानेगी और अगर ऐसा होता है तो ये 2018 की ना सिर्फ सरप्राइज़ हिट होगी बल्कि इस साल की नौंवी 100 करोड़ी फिल्म होगी। वहीं ये फिल्म राजकुमार राव के लिए 100 करोड़ क्लब का एंट्री टिकट होगी।


Click it and Unblock the Notifications