BOX OFFICE: सनी देओल- राजकुमार राव की फिल्म- यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!
इस शुक्रवार राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री और देओल परिवार की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से रिलीज हुई है। जहां स्त्री को तारीफ पर तारीफ मिल रही है और फिल्म ओपनिंग भी जबरदस्त रही है। वहीं, यमला पगला दीवाना बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है।
सलमान की ईद 2020 कैंसिल- संजय लीला भंसाली के साथ नहीं बनेगी फिल्म!
स्त्री ने ओपनिंग डे पर 6.82 करोड़ की ओपनिंग दी है। जबकि वीकेंड तक यह आंकड़ा दुगुनी तेजी से बढ़ सकता है। दर्शक फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। कहानी, किरदार से लेकर डॉयगोल्स.. स्त्री पूरी तरह से हिट है। खास बात है कि स्त्री महज 20 करोड़ बजट पर तैयार किया गया है। लिहाजा, फिल्म का हिट होना मुश्किल नहीं है।

वहीं, यमला पगला दीवाना ने 2 करोड़ की ओपनिंग दी है। लेकिन ओपनिंग पर निगेटिव रिस्पॉस की वजह से फिल्म वीकेंड पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। ट्रेड पंडितो की मानें तो फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन मुश्किल से 10 करोड़ पार हो पाएगा।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











