BOX OFFICE: राजकुमार राव की 'स्त्री'- 5 दिनों में ही अजय देवगन, अक्षय कुमार पीछे!
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म महज 5 दिनों में ही 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इतना ही नहीं.. बल्कि यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। प्रॉफिट कमाने के मामले में स्त्री ने जाह्नवी कपूर की धड़क, अजय देवगन की रेड और अक्षय कुमार की पैडमैन को पीछे छोड़ दिया है।
स्त्री एक हॉरर- कॉमेडी फिल्म है। जिसकी कहानी के साथ साथ स्टारकास्ट ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। राजकुमार, श्रद्धा समेत सभी कलाकार अपने किरदारों में परफेक्ट थे। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 80-90 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी।

कोई शक नहीं कि साल 2018 छोटी फिल्मों के लिए बेस्ट रहा है। सोनू के टीटू की स्वीटी से लेकर स्त्री, हिचकी.. सभी फिल्मों ने उम्मीद से ऊपर की कमाई की है, वह भी सिर्फ अपने दमदार कंटेंट की वजह से। जबकि कई बिग बजट फिल्में औंधे मुंह गिरी है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications