..................... Stree 2 Worldwide Collection: Stree 2 crossed Rs 500 crore, made so many records in 10 days - Hindi Filmibeat

Stree 2 Worldwide Collection: 500 करोड़ के पार गई स्त्री 2, 10 दिन में बनाए इतने रिकॉर्ड

Stree 2 Worldwide Collection

Stree 2 Worldwide Collection: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' जब से रिलीज हुई है अंधाधुंध कमाई कर रही है। फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन देख बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के मुरीद हो गए हैं। इसी के साथ ही फिल्म के डायरेक्टर ने यह भी बता दिया है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्द आएगा। स्त्री 2 की बड़ी सफलता के बाद अब फैन्स तो स्त्री के तीसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वर्ल्डवाइड किया 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आपको बात दें कि फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 342.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड धूम मचा दी है। आपको बाता दें कि हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने 10 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने वीकेंड पर टोटल 505 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ 10 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली स्त्री 2 भारत की दूसरी फिल्म बन गई है। बता दें कि पहले नंबर पर जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार है। जिसने 912 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

स्त्री 2 ने बनाए रिकॉर्ड
बता दें कि फिल्म ने 10 दिनों में कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। स्त्री 2 सबसे तेज 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म चौथी फिल्म बनी है। इससे पहले गदर 2, एनिमल और बाहुबली अपना दम दिखा चुके हैं। स्त्री 2 वर्ल्डवाइड सबसे तेज कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली बॉलीवुड की 13 फिल्में हैं। आपको बात दें कि स्त्री 2 के नवें दिन तक 60 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X