Box Office Day 2- वेदा और खेल खेल में को पछाड़कर स्त्री 2 ने मारी 100 क्लब में एंट्री, इतनी हुई कमाई!

Stree 2 vs Vedaa vs Khel Khel Mein Box office- 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है? ये खबर काफी चौकाने वाली है क्योंकि पहले ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
जॉन अब्राहम और शारवी वाघ अभिनीत वेदा और अक्षय कुमार अभिनीत खेल खेल में ने केवल 6 करोड़ रुपये और 5 रुपये की कमाई की थी। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। स्त्री 2 ने सबको पछाड़ दिया है।
खेल खेल में
अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को 'खेल खेल में' की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। सैकनिल्क के अनुसार, इसने अपने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को केवल 1.9 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपये है। यह गिरावट अच्छे रिव्यू के बाद आई है जो कि काफी चौकाने वाला है।
वेदा
जॉन अब्राहम और शरवरी की इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग दी थी और खेल खेल में को पछाड़ा था। लेकिन दूसरे दिन यानि शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म की कुल कमाई 7.90 करोड़ हो गई है।
स्त्री 2 ने किया धमाका
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक 'स्त्री 2' ने रिलीज के दूसरे दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके पहले खबर आई थी कि इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76.5 करोड़ है जिसने इतिहास रचा। दोनों दिनों की कमाई को मिला दिया जाए तो अब तक मेकर्स 106.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे इतना तय है कि अब स्त्री का सामना कोई फिल्म नहीं कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











