Stree 2 vs Khel Khel Mein vs Vedaa- पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी? चौकाने वाला खुलासा!

stree 2 khel khel mein box office

Stree 2 vs Khel Khel Mein vs Vedaa Box Office Prediction Day 1- 15 अगस्त 2024 का दिन बॉक्स ऑफिस के नजरिए से भी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं बल्कि तीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं।

स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में को लेकर चर्चा है। अब ऐसे में इन तीनों फिल्मों के पहले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं। पहले दिन कौन से भी धमाका करेगी ये देखने वाली बात होगी।

एक ओर स्त्री 2 है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, राजकुमार और श्रद्धा की स्त्री का बहुचर्चित सीक्वल है और इसमें पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं।

वहीं दूसरी ओर, जॉन अब्राहम की वेदा सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक एक्शन ड्रामा है और इसमें शरवरी, अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया, आशीष विद्यार्थी आदि भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी है जो कि इटालियन फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर्स पर आधारित है।

बॉक्स ऑफिस का अनुमान

फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान निर्माता और फिल्म व्यवसाय विशेषज्ञ गिरीश जौहर ने कहा था कि पहले दिन इस सभी को पीछे छोड़ते हुए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म बाजी मार जाएगी। कहा कि ये फिल्म पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

इसके अलावा अक्षय कुमार की खेल खेल में करीब 6-7 करोड़ का कलेक्शन कर ककती है। जॉन अब्राहम की वेदा भी 6-7 करोड़ तक सिमटती हुई दिख रही है। इससे इतना तय है कि लोग स्त्री 2 को लेकर ज्यादा खुश हैं और इसका एक कारण ये है कि फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल है। हालांकि असली आंकडे तो कल ही सामने आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: stree 2 khel khel mein box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X