..................... Stree 2 Box Office Collection: shraddha kapoor and rajkummar rao biggest opener movie Stree 2, earned a lot - Hindi Filmibeat

Stree 2 BOC: श्रद्धा और राजकुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई 'स्त्री 2', पहले ही दिन की बंपर कमाई

Stree 2 biggest opener

Stree 2 Biggest Opener : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्मों का महा क्लैश देखने को मिल रहा है। जी हां, जहां एक तरफ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' (Stree 2) रिलीज हुई है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' (Khel Khel Mein) और जॉन अब्राहम की 'वेदा' (Vedaa) भी रिलीज हुई है, लेकिन इन दोनों फिल्मों को मात देते हुए 'स्त्री 2' ने स्वतंत्रता दिवस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई स्त्री 2
अमर कौशिक और दिनेश विजान की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि फिल्म फैन्स की उम्मीदों पर एकदम खरी उतर रही है। फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई यह तो आप फिल्म के कलेक्शन से ही अंदाजा लगा सकते हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म के शो एक रात पहले ही रिलीज हो गए थे। जहां फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं रिलीज के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15 अगस्त पर बंपर कलेक्शन किया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन
बता दें कि स्त्री 2 श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। क्योंकि इससे पहले दोनों ने ही इतनी शानदार ओपनिंग नहीं की थी। वहीं फिल्म के आंकड़ों की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 54.35 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है। वहीं माना यह भी जा रहा है कि फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X