Stree 2 Box Office Collection: फिल्म ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, पांचवे दिन ही पार कर लिया 200 करोड़ का आंकड़ा

Stree 2 Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म महज पांच दिनों में 228 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
स्त्री 2 ने अपने लॉन्ग वीकेंड के साथ इस साल का सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड बनाने के लिए ऋतिक रोशन की फाइटर और प्रभास-अमिताभ बच्चन की कल्कि 2898 ईस्वी को पछाड़ दिया। स्त्री 2 ने पहले ही फाइटर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि स्त्री 2 ने सोमवार को 37.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसकी वजह से स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को 228.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बॉलीवुड हंगामा ने बताया कि फाइटर ने अपने शुरुआती वीकेंड में 115.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था लेकिन जाहिर तौर पर स्त्री 2 के आंकड़े बताते हैं कि इस फिल्म ने बाकी सभी फिल्मों को पानी पिलाकर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि कल्कि 2898 एडी के हिंदी वर्जन ने पहले वीकेंड में 112.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अकेले हिंदी में 294.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
स्त्री 2 को दो फेमस छुट्टियां- स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का भरपूर फायदा मिला। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर, स्त्री 2 ने 51.8 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रक्षा बंधन पर, देश के चुनिंदा इलाकों में छुट्टियों के कारण, फिल्म ने 37.00 करोड़ रुपये कमाए। दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद और जयपुर में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
स्त्री 2, 2018 में रिलीज़ हुई स्त्री का सीक्वल है। पहली फिल्म ने 129.90 करोड़ रुपये का लाइफ़टाइम बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया था। सीक्वल में पहली फिल्म के पुराने कलाकार वापस आए - राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना। हालांकि, इसमें कैमियो के रूप में एक्टर्स का एक दिलचस्प कॉम्बिनेशन का भी तड़का लगाया गया है। अमर कौशिक डायरेक्टेड इस फिल्म में वरुण धवन ने अपने भेड़िया अवतार में कैमियो किया, जबकि अक्षय कुमार भी इस फिल्म में नजर आए। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की प्रेमिका के रूप में तमन्ना भाटिया भी थीं।


Click it and Unblock the Notifications