..................... Stree 2 Box Office Collection Day 16- Shraddha Kapoor's film will be slow down on Saturday! - Hindi Filmibeat

Stree 2 Box Office Collection Day 16- आज आएगी फिल्म की कमाई में गिरावट? रिकॉर्ड्स बना रही है श्रद्धा की फिल्म!

stree 2 box office

Stree 2 Box Office Collection Day 16- श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने शायद ये ठान लिया है कि वो रुकेगी नहीं। लगातार इस फिल्म की कमाई जारी है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

फिल्म के 15 दिन के कलेक्शन ने तो लोगों को पहले ही चौंका दिया था। लेकिन इस फिल्म के 16वें दिन को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में अब गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 धमाकेदार अंदाज में अपने तीसरे वीकेंड की ओर बढ़ रही है।

Sacnilk द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने आज (शुक्रवार) शाम 4:30 बजे तक लगभग 2.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मौजूदा चर्चा को देखते हुए, उम्मीद है कि हॉरर-कॉमेडी में 16वें दिन गिरावट देखने को मिलेगी और इसकी कमाई 8-12 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

हालांकि ये कितनी कमाई करती है इसकी सही रिपोर्ट तो आज शाम तक ही आएगी। लेकिन इतना तय है कि फिल्म धीरे धीरे ही सही लगातार कई कीर्तिमान बना रही है।

स्त्री का सीक्वल

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री हिट साबित हुई थी। वहीं 6 साल बाद आया स्त्री का सीक्वल तो ब्लॉकबस्टर साबित हो गया है। स्त्री 2 का बजट सिर्फ 60 करोड़ है। फिल्म ने अपने बजट से 6 गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। बता दें कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Read more about: stree 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X