Stree 2 Box Office- गदर 2 और बाहुबली 2 को स्त्री 2 ने चटाई धूल, दूसरे रविवार को कर डाला ये कारनामा!

Stree 2 Box Office Day 11- श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और दूसरे रविवार जो आंकड़े सामने आए हैं वो काफी हैरान करने वाले है।
खबरें हैं कि अब इस फिल्म ने सनी देओल की गदर 2 और बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'स्त्री 2' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 44.00 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इससे इतना तय है कि ये फिल्म फिलहाल नहीं रुकने वाली है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। श्रद्धा कपूर इस दौरान काफी खुश हैं और इंस्टाग्राम पर भी उनका क्रेज बढ़ रहा है।
गदर 2 और बाहुबली 2 पीछे
दूसरे वीकेंड पर अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस एक बार फिर बढ़ गया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट है कि राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने भारत में 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 386.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, शनिवार को कलेक्शन में 88.57% की बढ़त हुई। बाहुबली 2 और गदर 2 दोनों को पछाड़ते हुए, यह वर्तमान में भारतीय बॉक्स ऑफिस दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। लोग इन आंकड़ों से काफी ज्यादा हैरान हैं।
अपारशक्ति खुराना ने क्या कहा?
स्त्री 2 की सफलता के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने न्यूज18 से खास बातचीत में कहा, 'हमें यकीन था कि स्त्री 1 को जो प्यार मिला था, उसी तरह फिल्म को भी खूब प्यार मिलेगा। स्त्री की बहुत बड़ी फैन-फॉलोइंग है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन ये संख्याएं हमारी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा है। हम खुश और अति उत्साहित हैं। बहुत आभार है कि स्त्री जैसी फिल्म के साथ ऐसा हो रहा है, क्योंकि यह कंटेंट-संचालित फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications