Oscar Award अपने नाम करने के बाद RRR का एक और धमाका, बना डाला एक और रिकॉर्ड

RRR

RRR creates new record: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड और रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड जीतने के बाद एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म पहले भी कई देशों में शानदार कमाई कर चुकी है।

अब फिल्म ने जापान में भी कमाल कर दिया है। 'आरआरआर' जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 'आरआरआर' 21 अक्टूबर को जापान में रिलीज की गई थी। फिल्म का कलेक्शन जापान में 80 करोड़ से अधिक का रहा है। बता दें कि 'आरआरआर' जापान में 202 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। कुल 44 शहरों में रिलीज हुई इस फिल्म को जापानी सिने प्रेमियों ने भरपूर प्यार दिया है।

फिल्म की कमाई का आलम यह है कि फिल्म 20 हफ्तों से लगातार सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य किरदार में थे। उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई है। फिल्म ने भारत में तो शानदार कमाई की ही साथ ही ग्लोबल स्तर पर भी फिल्म की परफॉर्मेंस अच्छी रही है।

फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट का भी कैमियो था। दोनों के फिल्म में अभिनय की काफी तारीफ हुई है। फिल्म ने विदेशों में जमकर अपना परचम लहराया है और अब जापान में फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्मों को दर्शक पसंद करते हैं। 'आरआरआर' के पहले उनकी फिल्म 'बाहुबली' और ''बाहुबली 2' का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला था। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को भी प्यार दिया था। बाहुबली 2 ने 500 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

Read more about: rrr ss rajamouli jr ntr ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X