Srikanth BO Collection Day 9: 9वें दिन बढ़ी 'Srikanth' की रफ्तार, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

Srikant Box office Collection Day 9: राजकुार राव (Rajkumar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत को चर्चाओं में हैं। राजकुमार ने इस फिल्म की कहानी में जान डाल दी है। उन्होंने फैन्स के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स से भी जमकर तारीफें बटोरी हैं, लेकिन उसके बाद भी फिल्म कलेक्शन कर पाने में कामयाब नहीं है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
इस दिन इतना किया कलेक्शन
- पहना दिन- 2.25 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 4.2 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
- छठा दिन- 1.5 करोड़ रुपये
- सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
- आठवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
नवें दिन किया इतना कलेक्शन
वहीं नवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने नवें दिन 2.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 22.10 करोड़ करोड़ का कारोबार कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
IMDB ने दी शानदार रेटिंग
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत भले ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई ना कर रही है, लेकिन IMDB ने 10 में से 8.1 की रेटिंग दी है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। जो जन्म से ही नेत्रहीन पैदा हुए थे, लेकिन आज यह बड़े नामी बिजनेसमैन की गिनती में आते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे राजकुमार राव
श्रीकांत के बाद अब राजकुमार राव विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, मिस्टर एंड मिसेज माही, स्त्री 2, सेकंड इनिग्स, स्वागत है को लेकर बिजी हैं। बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











