Srikanth BO Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत, इतना हुआ कलेक्शन

Srikanth Box office Collection Day 8: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजकुार राव इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म क्रिटिक्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं, राजकुमार राव की एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
जानें किस दिन कितनी हुई कमाई
पहला दिन- 2.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.2 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
इतना कमा चुकी है फिल्म
वहीं आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने आठवें दिन 1.35 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म के टोटल कलेक्शन पर बात करें तो फिल्म ने अभी तक 19.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी की बात करें तो बता दें कि यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है। जो जन्म से ही नेत्रहीन पैदा हुए थे, लेकिन आज यह बड़े नामी बिजनेसमैन की गिनती में आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











