Srikanth BO Collection Day 15: राजकुमार राव की फिल्म 'Srikanth'ने 15वें दिन की बस इतनी कमाई

Srikant Box office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की श्रीकांत (Srikant) फिल्म क्रिटिक्स के साथ ही फैन्स को भी पसंद आ रही है। फिल्म की रियल कहानी और डायलॉग्स आपका दिल जीत लेंगे। कम बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग जान डाल रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
इतनी की फिल्म ने कमाई
पहना दिन- 2.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.2 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
नवां दिन-2.75 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 4 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन-1.5 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन- 1.2 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन- 1.45 करोड़ रुपये
पंद्रहवें दिन इतनी हुई कमाई
श्रीकांत फिल्म के पंद्रहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं दे Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 32.70 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 40 करोड़ भी छुएगी। लेकिन अब फिल्म के कमाई करने का समय कम होता जा रहा है क्योंकि 31 मई को रिलीज होने जा रही है मिस्टर एंड मिसेज माही। बता दें कि यह फिल्म भी राजकुमार राव की है इस फिल्म में जाह्नवी कपूर उनके साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद राजकुमार राव 'सेकंड इनिग्स' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगे।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यहां तक की IMDB ने भी फिल्म को 10 में से 8.1 की रेटिंग दी है। कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव फिल्म में लीड रोल में हैं साथ ही में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। जो जन्म से ही नेत्रहीन पैदा हुए थे, लेकिन आज यह बड़े नामी बिजनेसमैन की गिनती में आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











