Srikanth BO Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही राजकुमार राव की 'Srikanth', इतनी हुई कमाई

Srikant Box office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत (Srikant) ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है। फिल्म के 13वें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है चलिए देखते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।
इतनी की फिल्म ने कमाई
पहना दिन- 2.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.2 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
नवां दिन-2.75 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 4 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन-1.5 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन की कमाई
श्रीकांत की तेरहवें दिन की कमाई और भी कम हो गई है। फिल्म ने तेरहवें दिन मात्र 1.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) ही कमाए हैं। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अब तक 30.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 35 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी, लेकिन अब फिल्म के कमाई करने का समय कम होता जा रहा है क्योंकि 31 मई को रिलीज होने जा रही है मिस्टर एंड मिसेज माही। बता दें कि यह फिल्म भी राजकुमार राव की है इस फिल्म में जाह्नवी कपूर उनके साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद राजकुमार राव 'सेकंड इनिग्स' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगे।
IMDB ने दी हाई रेटिंग
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत को IMDB ने 10 में से 8.1 की रेटिंग दी है। कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव फिल्म में लीड रोल में हैं साथ ही में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। जो जन्म से ही नेत्रहीन पैदा हुए थे, लेकिन आज यह बड़े नामी बिजनेसमैन की गिनती में आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











