Srikanth BO Collection Day 12: 12वें दिन बुरी तरह गिरी फिल्म 'Srikanth' की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Srikanth BO Collection Day 12

Srikant Box office Collection Day 12 : बॉलीवुड एक्टर राजकुार राव की फिल्म श्रीकांत (Srikant) भले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका ना मचा पा रही हो, लेकिन फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए सितारे ही आग्रह कर रहे हैं। रियल लाइफ पर आधारित यह फिल्म आपके दिल को छू लेगी। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है।

इतनी की फिल्म ने कमाई

इस दिन इतना किया कलेक्शन
पहना दिन- 2.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.2 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
नवां दिन-2.75 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 4 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन-1.5 करोड़ रुपये

बारहवां दिन की कमाई
श्रीकांत के बारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो। फिल्म की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 12वें दिन 1.20 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अब तक 28.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने बेशक तारीफें बटोरी हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फुस्स रही है।

जानें फिल्म की कहानी
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत को IMDB ने 10 में से 8.1 की रेटिंग दी है। इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। जो जन्म से ही नेत्रहीन पैदा हुए थे, लेकिन आज यह बड़े नामी बिजनेसमैन की गिनती में आते हैं। इस फिल्म के बाद राजकुमार राव मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे यह फिल्म भी इसी महीने 31 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X