Srikanth BO Collection Day 10: 10वें दिन राजकुमार राव की फिल्म 'Srikanth' ने किया बंपर कलेक्शन

Srikanth BO Collection Day 10

Srikant Box office Collection Day 10: राजकुार राव की फिल्म श्रीकांत (Srikant) जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग देख लोग उनके मुरीद हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स भी राजकुमार की एक्टिंग और फिल्म के डायरेक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। यहां तक की अक्षय कुमार से लेकर नामी सितारे भी इस फिल्म को देखने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है।

इतनी की फिल्म ने कमाई

इस दिन इतना किया कलेक्शन
पहना दिन- 2.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.2 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
नवां दिन-2.75 करोड़ रुपये

दसवें दिन इतनी हुई कमाई
श्रीकांत ने दसवें दिन बंपर कलेक्शन किया है। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। बता दें कि दसवें दिन 4 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 26.10 करोड़ करोड़ का कारोबार कर लिया है। 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म लगभग अपना आधा कलेक्शन करने में कामयाब हो गई है।

जानें किस पर आधारित है फिल्म
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत भले ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई ना कर रही है, लेकिन IMDB ने 10 में से 8.1 की रेटिंग दी है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। जो जन्म से ही नेत्रहीन पैदा हुए थे, लेकिन आज यह बड़े नामी बिजनेसमैन की गिनती में आते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे राजकुमार राव
आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो राजकुमार राव विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, मिस्टर एंड मिसेज माही, स्त्री 2, सेकंड इनिग्स, स्वागत है को लेकर बिजी हैं। बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X