पहले दिन कमजोर रही मॉम की ओपनिंग..आगे कर सकती है कमाल!
इस शुक्रवार को श्रीदेवी की फिल्म रिलीज हुई है। मॉम को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और श्रीदेवी की खासकर काफी तारीफ हुई। उम्मीद थी कि फिल्म अच्छी ओपनिंग करेगी लेकिन पहले दिन मॉम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म 2.50 करोड़ की ओपनिंग की है।
आपको बता दें कि मॉम का बजट 40 करोड़ है और माना जा रहा है फिल्म वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म अच्छी कमाई करेगी। वीकेंड में उम्मीद भी है कि फिल्म अच्छा बिजनस करेगी।

मॉम से श्रीदेवी 5 साल बाद एक बार फिर नजर आई हैं। हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। सच कहा जाए तो सलमान खान की ट्यूबलाइट के डूबने के बाद मॉम को फायदा हो सकता है। ट्यूबलाइट के शोज को काफी कम कर दिया गया है। हो सकता है इन दो फिल्मों के बाद उसे हटा ही दिया जाए।
बहरहाल देखिए भले पहले दिन कम कमाई हुई लेकिन आगे कैसे मॉम कमाल कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications