90 के दशक की इन हसीनाओं ने अपने हुनर का लहराया था परचम, करोड़ो में मिलने लगी थी फीस

These Actresses Charges In Crores For A Film

90 के दशक में ऐसी बहुत सारी बॉलीवुड हसीनाएं हुआ करती थी जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि फैंस के बीच में में उन्होंने अपनी एक खास छाप छोड़ दी थी। आज के वक्त में भी लोग उनके दीवाने बने रहते हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त भी हुआ करता था जब प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए मुंह मांगी कीमत देने तक को तैयार हो जाते थे। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस एस के बारे में बताने वाले हैं।

श्रीदेवी

श्रीदेवी हमेशा से ही अपनी खूबसूरती की वजह से जानी जाती थी। अब वह हमारे बीच नहीं रही लेकिन इसके बावजूद भी उनका हुनर हमारे बीच आज भी मौजूद है। एक्ट्रेस ने 1983 में आई 'हिम्मतवाला' फिल्म से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। जिसके बाद में उन्होंने कई सारी और हिट फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी को लेडी बच्चन का भी खिताब हासिल हुआ। 1997 में उन्होंने फिल्म 'जुदाई' के लिए एक करोड़ का चार्ज किया और इसी के साथ वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है। 'अंजाम' फिल्म के बाद में उन्हें एक करोड़ तक की फीस ऑफ होने लग गई थी। बाद में हम आपके हैं कौन फिल्म से बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई। इस फिल्म के लिए उन्हें 2.7 करोड़ रुपए की फीस मिली और यह सलमान खान की फीस से काफी ज्यादा थी।

जूही चावला

जूही चावला को 1992 में एक फिल्म के लिए 10 लाख का चार्ज मिला करता था। लेकिन 1993 में 'डर' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी फिल्मों के लिए उनकी फीस 20 लाख तक पहुंची। जिसके बाद में 1994 में उन्होंने एक फिल्म के लिए 25 लाख का चार्ज लेना शुरू कर दिया। बढ़ते-बढ़ते उनकी फीस करोड़ों में पहुंच गई।

काजोल

काजोल हमेशा से ही अपने सामने रंग की वजह से चर्चा का विषय रही हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और करण अर्जुन जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी। जिसके बाद से उन्हें बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया गया। बाद में एक्ट्रेस ने 'कुछ कुछ होता है' और 'प्यार तो होना ही था' जैसी फिल्मों के लिए 1 करोड़ का चार्ज लिया।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हमेशा से ही अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा का विषय बनी रही है। उनकी फिल्म राजा हिंदुस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार थी। इसके लिए उन्हें 50 से 70 लाख की फीस मिली थी। बता दें कि 'दिल तो पागल है' और 'बीवी नंबर वन' जैसी फिल्मों के बाद में उनकी फीस बढ़कर एक करोड़ तक हो गई थी।

Read more about: sridevi madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X