स्पाइडरमैन नो वे होम बॉक्स, पुष्पा, 83 बॉक्स ऑफिस: 1 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर हुई धुंआधार कमाई

2022 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार तरीके से हुई है। 1 जनवरी को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्म - 83, स्पाईडरमैन नो वे होम और पुष्पा ने कुल 18 करोड़ की कमाई की। जहां पुष्पा ने शनिवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 6.1 करोड़ की कमाई की वहीं स्पाईडरमैन नो वे होम ने 1 जनवरी को 5.25 करोड़ की कमाई की।

इसके अलावा, रणवीर सिंह स्टारर कबीर खान की फिल्म 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 1 जनवरी को 7.25 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर 1 जनवरी को तीनों फिल्मों ने लगभग 18 करोड़ की कमाई की।

spiderman-no-way-home-pushpa-83-rule-at-the-new-year-box-office-read-1-january-collections

अब तक के हिंदी बॉक्स ऑफिस के इतिहास के मुताबिक ये काफी अच्छा आंकड़ा है। अगर पिछले 5 - 6 सालों पर नज़र डाली जाए तो 1 जनवरी को आमिर खान की दंगल, रणवीर सिंह की सिंबा और सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने जमकर कमाई की है।

83 बॉक्स ऑफिस

83 बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 83 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ये आंकड़ा 9 दिन में पार किया है। खासतौर से तब जब ज़्यादातर शहरों में रात में कर्फ्यू लग चुका है या कोरोना के कारण थिएटर बंद हो रहे हैं या फिर उनकी दर्शक क्षमता घटाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है।

हिट हो पाना मुश्किल

हिट हो पाना मुश्किल

हालांकि, ये तय माना जा रहा है कि अब बॉक्स ऑफिस पर 83 का हिट हो पाना काफी मुश्किल लग रहा है। इसका कारण है फिल्म का भारी भरकम बजट। 83 का बजट 130 - 150 करोड़ रूपये तक बताया जा रहा है और फिल्म के कमाने की गति बेहद धीमी है। लाख कोशिश और पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद 83 की कमाई पर खासा असर नहीं दिख पाया।

स्पाईडरमैन नो वे होम

स्पाईडरमैन नो वे होम

बात करें स्पाईडरमैन नो वे होम की तो 17 दिसंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 192 करोड़ की कमाई कर ली है और सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर ये साल 2021 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी ये भी तय माना जा रहा है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने लगभग 46 करोड़ की कमाई कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म है।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

स्पाईडरमैन नो वे होम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। और अभी भी फिल्म की कमाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। स्पाईडरमैन नो वे होम ने शनिवार को भी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 41 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं रविवार, 2 जनवरी को भी फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 36 - 40 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म 5 -6 करोड़ की कमाई करेगी।

पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस

पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस

16 दिसंबर को रिलीज़ हुई अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शनिवार, 1 जनवरी को धमाका करते हुए 6.1 करोड़ की कमाई जो इस फिल्म के इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाई वाला दिन रहा। हालांकि, फिल्म के लिए ये तीसरा शनिवार था। माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म धमाकेदार तरीके से ही कमाई करेगी।

हिंदी में ब्लॉकबस्टर

हिंदी में ब्लॉकबस्टर

अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल 56 करोड़ की कमाई कर चुकी है और रविवार को ये आंकड़ा 60 करोड़ पार कर जाएगा। इसी के साथ सूर्यवंशी और 83 के बाद पुष्पा, 2021 में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाने वाली तीसरी बड़ी फिल्म बन जाएगी। पुष्पा, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों के हिसाब से ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X