'स्पाइडर-मैन' बॉक्स ऑफिस prediction: बंपर ओपनिंग है कंफर्म, सूर्यवंशी के रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
मार्वेल की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन- नो वे होम' 16 दिसंबर को भारत में रिलीज होने वाली है। खास बात है कि अमेरिका समेत कई देशों में ये 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जाहिर है भारतीय फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज साफ देखा जा सकता है। तीन दिन पहले से दिन ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और ज्यादातर शोज लगभग हाउसफुल हो चुके हैं।
'स्पाइडर मैन- नो वे होम' ने एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी देखते हुए कई शहरों में शो की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में 'स्पाइडर मैन' का पहला शो सुबहर 4 बजे से रखा गया है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो स्पाइडर मैन ने धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज दिखेगा.. ये किसी ने नहीं सोचा था। फिल्म कितने स्क्रीन पर रिलीज होगी, फिलहाल यह फाइनल नहीं है। लेकिन ट्रेड पंडितों के अनुसार स्पाइडर मैन ओपनिंग कलेक्शन के साथ ही सूर्यवंशी के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी
'स्पाइडरमैन' मार्वेल के सबसे शानदार किरदारों में से एक है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फ्रैंचाइजी की लगभग सभी फिल्मों ने भारत में बेहतरीन कारोबार किया है। स्पाइडर मैन की पिछली कड़ी ने भारत में 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था।

ओपनिंग कलेक्शन
ट्रेड पंडितों की मानें तो 'स्पाइडर मैन- नो वे होम' भारत में 28-30 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। इसी के साथ यह साल 2021 की सबसे बड़ी ओपनर होगी।

छुट्टियों का फायदा
फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसके एक हफ्ते बाद ही क्रिसमस की छुट्टियां शुरु हो जाएंगी.. जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जरूर मिलने वाला है। हालांकि, 24 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 83 से स्पाइडरमैन को अच्छी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

पहला वीकेंड
फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पहले वीकेंड तक ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।फिल्म ने एडवांस बुकिंग के हालिया सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में ही नहीं.. वर्ल्डवाइड फिल्म का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेड के अनुसार, स्पाइडर-मैन ओपनिंग वीकेंड में 2200 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर सकती है। यूएसए और कनाडा के अलावा फिल्म कोरिया, यूके, फ्रांस, इटली, स्पेन में शानदार बिजनेस कर सकती है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ
दुनियाभर से फिल्म के जितने रिव्यू सामने आ रहे हैं, सभी में फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। जाहिर है फिल्म के रिव्यूज फैंस को और भी उत्साहित कर रहे हैं। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म के ओपनिंग वीक में साफ प्रभाव दिखने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











