2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली टॉप 10 फिल्में- स्पाइडरमैन ने सूर्यवंशी, अंतिम समेत अन्य फिल्मों को पछाड़ा

साल 2021 की बॉक्स ऑफिस पारी का अंत काफी धमाकेदार चल रहा है। जैसी की उम्मीद थी, हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन- नो वे होम' ने रिलीज होते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 32.67 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। इसी के साथ यह साल 2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।

स्पाइडरमैन ने ओपनिंग कलेक्शन के मामले में सूर्यवंशी, अंतिम समेत 2021 में रिलीज हुई सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी रणवीर सिंह स्टारर 83, शाहिद कपूर की जर्सी जैसी कुछ शानदार फिल्में आने वाली हैं। जिससे बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं।

spiderman-no-way-home-beats-sooryavanshi-antim-and-others

देखा जाए तो 2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। जहां कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है, तो कुछ बड़ी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं।

लंबे लॉकडाउन के बाद अक्टूबर के आखिरी महीने से फिर से सिनेमाघर खोले गए और धड़ाधड़ फिल्मों के रिलीज डेट्स की लाइन लग गई। सबसे पहले आई रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी, जो पिछले डेढ़ सालों से अटकी पड़ी थी। फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया। उसके बाद फिर एक शांति छाई थी, लेकिन स्पाइडरमैन ने अब रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है।

यहां देंखे साल 2021 में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट-

स्पाइडर मैन- नो वे होम

स्पाइडर मैन- नो वे होम

फिल्म ने 32.67 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है।स्पाइडर मैन भारत में 3264 स्क्रीन पर चार भाषाओं में रिलीज हुई है- हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु.. यह 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेड में रिलीज हुई है।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने 26.29 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म अब तक 195 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी है।

इटर्नल्स

इटर्नल्स

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म इटर्नल्स ने 7.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी थी। फिल्म भारत में 21.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग

गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग

24 मार्च को भारत में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने 6.40 करोड़ की ओपनिंग दी थी। जबकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 47 करोड़ के लगभग रहा।

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 5 करोड़ की ओपनिंग दी थी.. और फिल्म ने अब तक 37.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।

तड़प

तड़प

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म में उनके साथ दिखी थीं तारा सुतारिया। फिल्म ने अब तक 24.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

चंडीगढ़ करे आशिकी

चंडीगढ़ करे आशिकी

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म ने 3.75 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म का कलेक्शन धीमा ही रहा। यह अभी तक 18.58 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

वेनम

वेनम

14 अक्टूबर को रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने 3.71 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म ने भारत में 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

सत्यमेव जयते 2

सत्यमेव जयते 2

जॉन अब्राहम की इस फिल्म 3.60 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म 10.50 करोड़ कलेक्शन के साथ फ्लॉप रही है। फिल्म के निर्देशक हैं मिलाप झावेरी।

रूही

रूही

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म रूही.. जिसमें जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में थे। फिल्म ने 3.06 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जबकि लाइफटाइम कलेक्शन रहा 25.87 करोड़।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X