'स्पाइडर मैन- नो वे होम' बॉक्स ऑफिस- दूसरे वीकेंड 175 करोड़ पार, जबरदस्त कमाई, टॉप 4 फिल्मों में शामिल
फिल्म 'स्पाइडर मैन- नो वे होम' ने भारत में अपनी धमाकेदार कमाई जारी रखी है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दो वीकेंड गुजार लिये हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 176.92 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को अभी भी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। 'स्पाइडर मैन- नो वे होम' भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप 4 पर है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन ने 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। क्रिसमस के मौके पर ग्लोबल मार्केट में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। वहीं, भारत में फिल्म को छुट्टियों को फायदा मिल रहा है। कहीं ना कहीं स्पाइडर मैन की कमाई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83 को प्रभावित भी कर रही है।

कोई शक नहीं कि आज के समय में भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ चुका है। खासकर 'स्पाइडरमैन' फ्रैंचाइजी की फैन फॉलोइंग गजब की है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस रेस में कहां तक पहुंच पाती है।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-

एवेंजर्स एंडगेम
एवेंजर्स एंडगेम भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म ने भारत में 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर
2018 में रिलीज हुई इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में 223 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है। एवेंजर्स फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी भारत में जबरदस्त रही है।

द जंगल बुक
बच्चों की फेवरिट द जंगल बुक ने भारत में 183 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म 3डी में रिलीज हुई थी। और क्या बच्चे, क्या जवान.. सभी ने फिल्म को बेहद पसंद किया था।

स्पाइडर मैन- नो वे होम
'स्पाइडर मैन- नो वे होम' ने भारत में 11 दिनों में 176.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म से 200 करोड़ पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

द लॉयन किंग
2019 में आई इस फिल्म को भारत में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। खासकर इसीलिए भी क्योंकि डबिंग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन ने की थी। फिल्म में भारत में 150 करोड़ का बिजनेस किया।

फ्यूरियस 7
साल 2015 में आई बहुचर्चित फिल्म फ्यूरियस 7 ने भारत में 173 करोड़ की कमाई की थी। यह सुपरहिट फ्रैंचाइजी पूरी दुनिया में पॉपुलर है।


Click it and Unblock the Notifications











