..................... spider man no way home box office occupancy day 1 screens count India break sooryavanshi record ।स्पाइडर मैन नो वे होम बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी पहला दिन भारत में स्क्रीन की गिनती सबसे अधिक तोड़ा सूर्यवंशी का रिकॉर्ड - Hindi Filmibeat

'स्पाइडर मैन: नो वे होम' भारत में सबसे बड़ी स्क्रीनिंग रिकॉर्ड, बंपर ऑक्यूपेंसी रेट से सूर्यवंशी को झटका

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर रिलीज हो रही है स्पाइडर मैन नो वे होम। ताजा मिली जानकारी के अनुसार भारत में किसी भी अन्य हॉलीवुड फिल्म को इतनी अधिक गिनती में रिलीज होने के लिए स्क्रीन नहीं मिला है। Spider Man: No way Home ने एक बड़े बाजार पर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने की पूरी तैयारी कर ली है।

एडवांस बुकिंग में रिलीज से 24 घंटे में ही स्पाइडर मैन नो वे होम के एक लाख से अधिक के टिकट बिक चुके थे। वहीं वीकेंड पर भी स्पाइडर मैन नो वे होम की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। स्पाइडर मैन नो वे होम के टिकट की कीमत 2500 से अधिक है। साथ भी भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज फिल्म का करोड़ों का आंकड़ा पहले दिन पार कर देगी।

spiderman no way home,

मीडिया रिपोर्ट अनुसार इससे पहले केवल हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंड गेम को भारत में इतना बड़ा खुला मार्केट कमाई के लिए मिला था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है कि भारत में स्पाइडर मैन नो वे होम को 3600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज के साथ भिन्न भाषाओं के दर्शकों तक स्पाइडर मैन पहुंच जाएगी।

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

इससे पहले एवेंजर्स एंड गेम और एवेंजर्स इनफिनिटी वॅार को 2500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। हाॅलीवुड फिल्म के लिए भारत में यह सबसे बड़ी रिलीज है। महाराष्ट्र में स्पाइडर मैन: नो वे होम को 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली है। साल 2018 में एवेंजर्स इनफिनिटी वॅार 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज। साल 2019 में एवेंजर्स एंड गेम को 2845 स्क्रीन पर रिलीज।

स्पाइडर मैन: नो वे होम को 3264 से अधिक स्क्रीन

स्पाइडर मैन: नो वे होम को 3264 से अधिक स्क्रीन

साल 2021 में स्पाइडर मैन: नो वे होम को 3264 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार स्पाइडर मैन: नो ने होम ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 17 करोड़ रुपए रही। वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 35 करोड़ के पार पहुंच सकता है। ऑक्यूपेंसी रेट को देखा जाए तो साल 2021 में केवल सूर्यवंशी ने 35 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। इसके बाद अंतिम, तड़प, सत्यमेव जयते 2 भी सूर्यवंशी का ऑक्यूपेंसी रेट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

स्पाइडर मैन: नो वे होम ऑक्यूपेंसी रेट, मुंबई में सबसे अधिक

स्पाइडर मैन: नो वे होम ऑक्यूपेंसी रेट, मुंबई में सबसे अधिक

ट्रेड जानकारों के अनुसार स्पाइडर मैन: नो वे होम ने पहले दिन सिनेमाघरों में 65 प्रतिशत कीऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराई है। जो कि सूर्यवंशी से दो गुना अधिक है। मुंबई में स्पाइडर मैन नो वे होमऑक्यूपेंसी61 प्रतिशत, दिल्ली-एनसीआर मेंऑक्यूपेंसी रेट 52 प्रतिशत, पुणे मेंऑक्यूपेंसी रेट 60 प्रतिशत,कोलकाता मेंऑक्यूपेंसी रेट 67 प्रतिशत, चेन्नई मेंऑक्यूपेंसी रेट 64 प्रतिशत, कोची मेंऑक्यूपेंसी रेट 94 प्रतिशत तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड तोड़ बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X