Box Office: स्पाइडर मैन: नो वे होम ने सूर्यवंशी का तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार

स्पाइडर मैन: नो वे होम ने क्रिसमस से पहले ही कमाई के लिहाज से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। टॅाम हॉलैंड की स्पाइडर मैन: नो वे होम ने चार दिन में अपनी कमाई को आसमान तक पहुंचा दिया है। एडवांस बुकिंग के साथ पहले दिन की कमाई के साथ स्पाइडर मैन: नो वे होम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन दिखाया है।

वहीं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज स्पाइडर मैन: नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार स्पाइडर मैन: नो वे होम ने चौथे दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस हिसाब से स्पाइडर मैन नो वे होम ने चार दिन में 100 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है।

spiderman no way home,

स्पाइडर मैन: नो वे होम ने गुरुवार को 32.67 करोड़, शुक्रवार को 20.37 करोड़ की कमाई की। शनिवार को स्पाइडर मैन: नो वे होम ने 26 करोड़ की कमाई की। स्पाइडर मैन नो वे होम की नेट कमाई 79.14 करोड़। ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100.84 के करीब हुआ है।

स्पाइडर मैन नो ने होम का बॉक्स ऑफिस 4 डे कलेक्शन

स्पाइडर मैन नो ने होम का बॉक्स ऑफिस 4 डे कलेक्शन

वहीं ताजा रिपोर्ट अनुसार रविवार को स्पाइडर मैन नो ने होम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ के करीब का हुआ है। याद दिला दें कि एडवांस बुकिंग में ही स्पाइडर मैन नो वे होम ने 18 करोड़ के करीब की कमाई कर ली थी। भारत में स्पाइडर मैन नो वे होम से पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी ने सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड कायम किया है।

सूर्यवंशी का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 195

सूर्यवंशी का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 195

सूर्यवंशी ने रिलीज के पांचवे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। सूर्यवंशी ने ओपनिंग दिन पर 26.29 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन सूर्यवंशी की कमाई 23.85 करोड़, तीसरे दिन सूर्यवंशी की कमाई 26.94 करोड़, चौथे दिन सूर्यवंशी की कमाई 14.51 करोड़, पांचवें दिन सूर्यवंशी की कमाई 11.22 करोड़ इसी के साथ पहले वीकेंड खत्म होने पर सूर्यवंशी की कमाई 120.66 करोड़ रही है। सूर्यवंशी की भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 195 करोड़ का रहा है।

स्पाइडर मैन नो वे होम कमाई

स्पाइडर मैन नो वे होम कमाई

बॉक्स ऑफिस जानकारों का मानना है कि क्रिसमस सिर्फ पांच दिन बाद है ऐसे में दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर में स्पाइडर मैन नो वे होम देखने जरूर जाएगी। भारत में स्पाइडर मैन नो वे हो की कमाई पहले वीकेंड के बाद तेजी से बढ़ सकती है। स्पाइडर मैन नो वे होम कमाई के लिहाज से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

रणवीर सिंह की 83 का क्या होगा हाल

रणवीर सिंह की 83 का क्या होगा हाल

हालांकि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए रणवीर सिंह की 83 और शाहिद कपूर की जर्सी भी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। ऐसे में 83 पूरी तरह से फैमिली फिल्म है जो कि स्पाइडर मैन वो वे होम के दर्शकों को बांट सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X