#Khatra: सलमान से लेकर शाहरूख और ऋतिक से लेकर अक्षय....एकदम एलर्ट हो जाइए!
अभी तक तो केवल बाहुबली ही बॉलीवुड के लिए खतरा बनी हुई थी लेकिन अब एक नया खतरा बॉलीवुड पर छा गया है। सलमान खान से लेकर शाहरूख खान तक और अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन तक इस खतरे को जितनी जल्दी समझ जाएं तो बेहतर है। बात हो रही है बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस की हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर की।
बात हो रही है स्पाईडरमैन की जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका कर दिया है। दो ही दिनों में फिल्म की कमाई 19 करोड़ है और रविवार को भी फिल्म की Occupancy Report शानदार रही है।

अब एक तरफ बाहुबली ने बॉलीवुड को झटका दिया है वहीं दूसरी तरफ, एक के बाद हॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा जमाती दिख रही है। लोग टिकट खिड़की तक जा रहे हैं लेकिन हॉलीवुड फिल्म देखने।
सलमान खान की ट्यूबलाइट ने भले ही 100 करोड़ कमा लिए हों पर फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और वहीं हॉलीवुड फिल्में द मम्मी और ट्रांसफॉर्मर्स ने अच्छी खासी कमाई करते हुए हिट का दर्जा भी पा लिया।
शाहरूख खान की फैन को बॉक्स ऑफिस पर द जंगल बुक ने पटक दिया था और ऐसा पटका था कि द जंगल बुक ने 150 करोड़ कमा लिए थे जबकि शाहरूख 84 पर दम तोड़ दिए थे।
स्पाईडर मैन सीरिज़ की तीन फिल्मों ने बॉलीवुड में जमकर कमाई की है। जानिए बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमाने वासी हॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











