25 करोड़ के बजट में बनकर कर डाली 100 करोड़ की कमाई, सलमान खान की फिल्म को भी चटाई धूल

virupaksha

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिलता है कि कम बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है और बड़े बजट में बनी हुई मूवी बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती है। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे ताबड़तोड़ कमाई से सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।

इतना ही नहीं इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को भी बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी थी। हम बात कर रहे हैं साउथ की फिल्म विरुपक्ष की। फिल्म को 21 अप्रैल को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान फिल्म के साथ में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

साउथ की इस फिल्म में साई धरम तेज, संयुक्ता, राजीव कनकला, सुनील और ब्रह्माजी के अलावा रवि कृष्ण जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए थे। बता दें कि यह एक हॉरर फिल्म है और इसमें बॉक्स ऑफिस पर बहुत जबरदस्त कमाई की। फिल्म को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर इसने 103 करोड़ की कमाई की।

इस साउथ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म की स्टोरी लाइन के अलावाएक्टर और एक्ट्रेस के काम को लेकर भी काफी प्रशंसा की गई है। विरुपक्ष फिल्म की कहानी एक गांव की दिखाई गई है और वहां के लोग ऐसा कुछ करते हैं जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है।

बता दे कि इस घटना के बाद में गांव में अजीबोगरीब घटनाएं घटने लग जाती हैं। इसके बाद साई धर्म तेज गांव में पहुंचते हैं और उन्हें संयुक्ता मेनन से प्यार हो जाता है। इसी दौरान खौफनाक घटनाएं घटने लगती है और इसी गुट्टी को सुलझाने की वह कोशिश करते हैं। इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प है।

More from Filmibeat

Read more about: virupaksha south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X