..................... Sooryvanshi Box Office Report third weekend sunday 21 November day 17 collections | सूर्यवंशी तीसरे वीकेंड की बॉक्स ऑफिस कमाई - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस: तीसरे वीकेंड भी अक्षय कुमार की धुंआधार कमाई, रविवार को 43% की बढ़त

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर रविवार को एक बार फिर तहलका कर चुकी है। 17वें दिन यानि कि रविवार, 21 नवंबर को फिल्म की रिलीज़ के तीसरे रविवार पर सूर्यवंशी ने 5.5 करोड़ की कमाई की है। और ये आंकड़ा लगभग 43 फीसदी बढ़त का है। पिछले दिन यानि कि शनिवार को फिल्म ने 3.7 करोड़ की कमाई की थी।

रविवार को शनिवार के मुकाबले कमाई में 43 फीसदी बढ़त हुई और ये ज़बरदस्त प्रदर्शन का इशारा है। साथ ही ये भी तय है कि आने वाले हफ्ते में भी सूर्यवंशी आराम नहीं करने वाली है।

sooryvanshi-box-office-report-third-weekend-sunday-21-november-day-17-collections-bumper-profit

कम ही सही लेकिन फिल्म की कमाई चलती रहेगी। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.2 करोड़ की कमाई की थी। कुल मिलाकर तीसरे वीकेंड पर भी सूर्यवंशी ने लगभग 12.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं 17 दिनों में फिल्म ने कुल 178 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि कि आज सोमवार को फिल्म हिट की श्रेणी में आ जाएगी।

180 करोड़ का बजट

180 करोड़ का बजट

सूर्यवंशी का बजट 180 करोड़ का है। यानि कि इतनी कमाई से आगे बढ़ते ही फिल्म प्रॉफिट कमाना शुरू कर देगी और बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा पाएगी। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी की टीम ने फिल्म का टार्गेट 200 करोड़ रखा है। अगर फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया तो अजय देवगन की तान्हाजी के बाद सूर्यवंशी इस दशक की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म कहलाएगी।

बंपर ओपनिंग से शुरूआत

बंपर ओपनिंग से शुरूआत

17वें दिन रविवार को सूर्यवंशी ने सुबह के शो में 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज करते हुए बंपर शुरूआत कर दी थी। दोपहर के शो में ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ते हुे 29 प्रतिशत पर आया, शाम होते तक फिल्म ने तहलका मचाते हुए थिएटर में 46 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। चूंकि अगला दिन सोमवार था इसलिए रात के शो में ये आंकड़ा गिरकर 30 प्रतिशत पर पहुंचा।

चेन्नई में हुआ कमाल

चेन्नई में हुआ कमाल

रविवार 21 नवंबर को सूर्यवंशी ने चेन्नई में कमाल दिखाते हुए लगभग 61 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो सबसे ज़्यादा थी। रात के शो में भी चेन्नई की ऑक्यूपेंसी 86 प्रतिशत तक रही। मुंबई और पुणे में भी फिल्म ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई में सूर्यवंशी ने रविवार को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं पुणे में ये आंकड़ा 56 फीसदी रहा।

सभी जगह ज़बरदस्त उछाल

सभी जगह ज़बरदस्त उछाल

रविवार को सूर्यवंशी ने पूरे देश में ज़बरदस्त उछाल देखा। इनमें बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहर शामिल थे जहां फिल्म काफी खराब प्रदर्शन कर रही थी। दिल्ली ने रविवार को 15 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं बेंगलुरू में ये आंकड़ा 36 प्रतिशत तक जाकर सबको हैरान कर गया। हैदराबाद में भी फिल्म ने 24 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। कोलकाता में 27 फीसदी और अहमदाबाद में 30 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई।

पिछले रविवार से तुलना

पिछले रविवार से तुलना

अगर सूर्यवंशी के 10वें दिन की कमाई, दूसरा रविवार और 17वें दिन की कमाई यानि कि तीसरे रविवार के आंकड़ों की तुलना की जाए तो सूर्यवंशी ने दूसरे रविवार को थिएटर में कुल 35 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। वहीं तीसरे रविवार भी फिल्म ने 31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। जिससे ये साफ है कि सूर्यवंशी के आंकड़े कम हो रहे हैं लेकिन औसत रूप फिल्म की कमाई स्थिर है जो कि बहुत ही अच्छा संकेत है।

रिलीज़ से भी नहीं पड़ा असर

रिलीज़ से भी नहीं पड़ा असर

सूर्यवंशी की कमाई की रफ्तार को नई फिल्मों की रिलीज़ से भी कोई अंतर नहीं पड़ा। बल्कि सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर बंटी और बबली 2 को रौंद डाला। फिल्म ने हर दिन बंटी और बबली 2 से ज़्यादा कमाई की। जबकि फिल्म परदे पर दो हफ्ते पूरा कर चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म 25 दिन में एक और नया रिकॉर्ड बना लेगी।

सलमान - जॉन से पड़ेगा असर?

सलमान - जॉन से पड़ेगा असर?

अब तक सूर्यवंशी को भले ही बंटी और बबली 2 की रिलीज़ से कोई फर्क नहीं पड़ा हो। लेकिन देखना होगा कि अगले शुक्रवार रिलीज़ हो रही दो फिल्में - सलमान खान, आयुष शर्मा स्टारर अंतिम द फाईनल ट्रुथ और जॉन अब्राहम स्टारर सत्यमेव जयते 2 की रिलीज़ के साथ सूर्यवंशी की कमाई पर कितना असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X