सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - मंगलवार को हुई वापसी, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, जानिए पांचवे दिन की कमाई

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने आखिरकार पांचवे दिन मंगलवार को औसत प्रदर्शन करने के बावजूद, 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। पांचवे दिन फिल्म ने 11.2 करोड़ की कमाई की है और पांच दिनों में फिल्म ने कुल 102 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी ने 26.2 करोड़ ओपनिंग के साथ शुरूआत की थी।

इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 23.85 करोड़ की कमाई की, तीसरे दिन 26.94 करोड़ की और चौथे दिन 14.51 करोड़ की। सोमवार को जहां फिल्म की कमाई तेज़ी से गिरी लेकिन weekday के हिसाब से मंगलवार को सूर्यवंशी ने अपनी पकड़ बनाए रखी।

sooryvanshi-box-office-report-day-5-first-tuesday-9-november-collections-enters-100-crore-club

मंगलवार को सूर्यवंशी ने थिएटर में 21.63 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो की शुरूआत 13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई, दोपहर तक ये आंकड़ा 15 प्रतिशत तक पहुंचा, शाम को 22 प्रतिशत और रात में 35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। अगर विदेश के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सूर्यवंशी ने चार दिनों में ओवरसीज़ में 28 करोड़ की कमाई की है।

गुजरात में बेहतरीन प्रदर्शन

गुजरात में बेहतरीन प्रदर्शन

Weekdays में भी गुजरात के कई शहरों में सूर्यवंशी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां एक तरफ सूरत में पांचवे दिन की ऑक्यूपेंसी 35 प्रतिशत रही वहीं अहमदाबाद में भी ये आंकड़ा इतना ही रहा। इन शहरों में रात के शो में भी ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत से ऊपर रही रही।

सबसे खराब प्रदर्शन

सबसे खराब प्रदर्शन

अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा बेंगलुरू, लखनऊ और हैदराबाद और कोलकाता में। जहां एक तरफ लखनऊ के 199 शो में 10 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही वहीं बेंगलुरू के 293 शो पर ये आंकड़ा केवल 6 प्रतिशत रहा। हैदराबाद के भी 254 शो में केवल 11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। देखना है कि वीकेंड पर इन आंकड़ों पर असर पड़ता है या फिर इन शहरों के दर्शकों ने सूर्यवंशी के खराब रिव्यू के बाद फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया है।

दक्षिण में भी उतरा सूर्यवंशी का भूत

दक्षिण में भी उतरा सूर्यवंशी का भूत

पिछले चार दिनों में दक्षिण भारत के शहरों पर भी सूर्यवंशी का जादू सर चढ़कर बोल रहा था जिनमें चेन्नई सबसे आगे था। लेकिन अब पांचवे दिन, चेन्नई में भी सूर्यवंशी का ज़्यादा कोई असर नहीं दिखा। फिल्म की ऑक्यूपेंसी गिरकर 17 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। जहां सुबह के शो में केवल 9 प्रतिशत और रात के शो में 81 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

दिल्ली में भी नहीं दिख रहा असर

दिल्ली में भी नहीं दिख रहा असर

अभी तक सूर्यवंशी का असर दिल्ली NCR में नहीं दिखाई दे रहा है। जहां ओपनिंग पर दिल्ली ने 997 शो पर केवल 39 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी वहीं अब पांचवे दिन ये आंकड़ा गिरकर 12 प्रतिशत पर आ चुका है। जयपुर में भी वीकेंड पर अच्छे प्रदर्शन के बाद अब पांचवे दिन ऑक्यूपेंसी गिरकर 18 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

डटे हुए हैं बाकी शहर

डटे हुए हैं बाकी शहर

वहीं मुंबई - पुणे - चंडीगढ़ और भोपाल जैसे शहर अभी भी weekdays में डटे रहने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई ने जहां पांचवे दिन 27 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं पुणे में ये आंकड़ा 29 प्रतिशत रहा। पांचवे दिन, भोपाल ने 28 प्रतिशत और चंडीगढ़ ने 24 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

हर शहर में बढ़ चुके हैं शो

हर शहर में बढ़ चुके हैं शो

सूर्यवंशी के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए ओपनिंग डे, 5 नवंबर की तुलना में हर शहर में फिल्म के शो बढ़ा दिए गए हैं। जहां मुंबई ने 1107 शो के साथ ओपनिंग की थी वहीं पांचवे दिन मुंबई में सूर्यवंशी के 1152 चालू रहे। पुणे में ये आंकड़ा 327 से 362 किया गया वहीं दिल्ली में खराब प्रदर्शन के बावजूद पहले दिन 997 शो चलाने के बाद पांचवे दिन शो की संख्या बढ़कर 1020 हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X