..................... Sooryvanshi Box Office Report Day 2 Saturday 6 November collections | सूर्यवंशी दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी Day 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - धीमी शुरूआत और ब्लॉकबस्टर नाईट शो, जानिए दूसरे दिन की धुंआधार कमाई

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन भी मज़बूती से अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी। सूर्यवंशी ने दूसरे दिन 24 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, शनिवार को सूर्यवंशी ने धीमी शुरूआत की थी और शाम तक भी बॉक्स ऑफिस की पकड़ उतनी मज़बूत नहीं दिखाई दे रही थी।

लेकिन रात के शो में एक बार फिर सूर्यवंशी ने कमाल दिखाया। रात को देश भर के सिनेमाघरों में सूर्यवंशी की ऑक्यूपेंसी रही 61 प्रतिशत। हालांकि, ये आंकड़ा पहले दिन के नाईट शो से कम ही रहा।

sooryvanshi-box-office-report-day-2-saturday-6-november-collections-rohit-shetty-akshay-kumar

ओपनिंग के दिन, शुक्रवार को सूर्यवंशी की नाईट शो की ऑक्यूपेंसी भी 65 प्रतिशत रही। वहीं कई शहरों में नाईट शो की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से ऊपर ही दिखी। तो जयपुर जैसे शहर में ये आंकड़ा 95 प्रतिशत के पार चला गया। यही कारण था कि सूर्यवंशी की 26 करोड़ की बंपर ओपनिंग में शुक्रवार के नाईट शो का काफी हाथ रहा।

दूसरे दिन कम रही ऑक्यूपेंसी

दूसरे दिन कम रही ऑक्यूपेंसी

जहां ओपनिंग के दिन सूर्यवंशी की ऑक्यूपेंसी 52 प्रतिशत थी वहीं दूसरे दिन ये आंकड़ा गिर कर 47 प्रतिशत पर पहुंच गया। दूसरे दिन सूर्यवंशी ने 28 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की। दोपहर के शो में ये आंकड़ा 40 प्रतिशत रहा जो शाम होते तक में 59 प्रतिशत तक पहुंचा। लेकिन रात तक में ज़्यादा असर नहीं दिखा और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 61 प्रतिशत ही रही।

मुंबई ने दिखाया जलवा

मुंबई ने दिखाया जलवा

दूसरे दिन, शनिवार को जहां ज़्यादातर शहरों में कमाई घटी वहीं मुंबई ने दूसरे दिन लगभग 3.55 करोड़ की कमाई की। मुंबई ने 3.45 करोड़ की ओपनिंग दी थी। तो कुछ लाख ही सही लेकिन मुंबई में सूर्यवंशी की कमाई बढ़ी। वहीं दिल्ली में अभी भी उम्मीद के हिसाब से सूर्यवंशी के शो ने ज़ोर नहीं पकड़ा है।

दो दिन में 50 करोड़

दो दिन में 50 करोड़

दो दिन में सूर्यवंशी ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, 26 करोड़ की ओपनिंग के बावजूद, रणवीर सिंह को छोड़ कोई अपना ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। जहां अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग, मिशन मंगल (29 करोड़) ने दी है वहीं रोहित शेट्टी के लिए ये आंकड़ा चेन्नई एक्सप्रेस (33) लेकर आई। कैटरीना कैफ की सबसे बड़ी ओपनर है टाईगर ज़िंदा है (34 करोड़) और अजय देवगन के लिए सिंघम रिटर्न्स (32 करोड़)।

मिल चुका है हिंट

मिल चुका है हिंट

रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी में ही सिंघम 3 का हिंट भी दे दिया है। वहीं कुछ दिन पहले ही रोहित शेट्टी ने सलमान खान से वादा लिया है कि सिंघम 3 में वो भी अपने चुलबुल पांडे के दबंग अवतार में अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे। अब देखना है कि रोहित शेट्टी का ये सिंघम - दबंग क्रॉसओवर का सपना पूरा होता है या नहीं।

मिल रही है टक्कर

मिल रही है टक्कर

रोहित शेट्टी को कड़ी टक्कर मिल रही है रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे से। जहां सूर्यवंशी ने 26 करोड़ की ओपनिंग की वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की अन्नाथे ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की ओपनिंग दी है।

हो गई है हैप्पी दिवाली

हो गई है हैप्पी दिवाली

रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड की दिवाली को हैप्पी कर दिया है। सूर्यवंशी के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से इंडस्ट्री आश्वस्त हो चुकी है कि आने वाले समय में लोग सिनेमाघरों में लौटना पसंद कर रहे हैं। सूर्यवंशी के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाईन लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X