सूर्यवंशी वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस: रणवीर सिंह की गली बॉय पीछे, अक्षय कुमार की 11वीं 200 करोड़ी फिल्म

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी कोरोना के बाद रिलीज़ होने वाली दशक की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने की तैयारी कर रही है। फिल्म ने 13 दिनों में जहां भारत में 166 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 240 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ये कमाई अभी 12 दिनों की है। ओवरसीज़ में फिल्म ने 51 करोड़ की कमाई की है।

इसी के साथ अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाईड सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में गली बॉय को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह - आलिया भट्ट की ज़ोया अख्तर फिल्म ने वर्ल्डवाईड 235 करोड़ की कमाई की थी।

sooryavanshi-worldwide-box-office-beats-ranveer-singh-gully-boy-akshay-kumar-11th-200-crore-film

चूंकि अभी सूर्यवंशी की कमाई लगातार जारी है, उम्मीद है कि आने वाले समय में ये शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा - कैटरीना कैफ स्टारर जब तक है जान के 241 करोड़, रणबीर कपूर - अनुष्का शर्मा - ऐश्वर्या राय स्टारर ऐ दिल है मुश्किल के 242 करोड़, टाईगर श्रॉफ - दिशा पाटनी स्टारर बागी 2 के 243 करोड़ को पीछे छोड़ेगी। यहां देखिए उनका वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस।

नंबर 11 - जॉली एलएलबी 2

नंबर 11 - जॉली एलएलबी 2

नंबर 11 पर है 2017 में आई फिल्म जॉली एलएलबी 2। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 36 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 117 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 163 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 200.64 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 10 - पैडमैन

रैंक नंबर 10 - पैडमैन

नंबर 10 पर है 2018 में आई फिल्म पैडमैन। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 102 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 78 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 101 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 203.64 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 9 - केसरी

रैंक नंबर 9 - केसरी

नंबर 9 पर है 2019 में आई फिल्म केसरी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 25 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 153 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 180 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 205.54 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 8 - रूस्तम

रैंक नंबर 8 - रूस्तम

नंबर 8 पर है 2016 में आई फिल्म रूस्तम। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 40 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 127 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 178 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 218 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 7 - एयरलिफ्ट

रैंक नंबर 7 - एयरलिफ्ट

नंबर 7 पर है 2016 में आई फिल्म एयरलिफ्ट। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 47 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 129 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 184 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 6 - सूर्यवंशी

रैंक नंबर 6 - सूर्यवंशी

नंबर 6 पर है दिवाली 2021 पर रिलीज़ हुई सूर्यवंशी। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 51 करोड़ की कमाई की है वहीं भारत में फिल्म ने 163 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 188 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

रैंक नंबर 5 - 2.0

रैंक नंबर 5 - 2.0

नंबर 5 पर है 2018 में आई फिल्म 2.0। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 34 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 188 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 241 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 4 - मिशन मंगल

रैंक नंबर 4 - मिशन मंगल

नंबर 4 पर है 2019 में आई फिल्म मिशन मंगल। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 51 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 236 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 287 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 3 - हाउसफुल 4

रैंक नंबर 3 - हाउसफुल 4

नंबर 3 पर है 2019 में आई फिल्म हाउसफुल 4। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 48 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 206 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 243 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 291 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 2 - गुड न्यूज़

रैंक नंबर 2 - गुड न्यूज़

नंबर 2 पर है 2019 में आई फिल्म गुड न्यूज़। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 73 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 201 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 237 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 311 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

रैंक नंबर 1 - टॉयलेट एक प्रेम कथा

रैंक नंबर 1 - टॉयलेट एक प्रेम कथा

नंबर 1 पर है 2017 में आई फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 124 करोड़ की कमाई की थी वहीं भारत में फिल्म ने 133 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने Gross 192 करोड़ कमाते हुए वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 316 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

वहीं अगर फिल्म की कमाई जारी रही तो ये कंगना रनौत - आर माधवन स्टारर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के 258 करोड़ के आंकड़े को भी पीछे छोड़ सकती है। 240 करोड़ की कमाई के साथ सूर्यवंशी, अक्षय कुमार की 11वीं 200 करोड़ी फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X