..................... Sooryavanshi Worldwide Box Office- Akshay Kumar's film crosses 130 crore collection, creating havoc | सूर्यवंशी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस- अक्षय कुमार की फिल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन किया पार, मचा रहा तहलका - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस- अक्षय कुमार की फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन किया पार, मचा रहा तहलका

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी सही मायने में बॉक्स ऑफिस के लिए दिवाली धमाका साबित हुई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांच दिनों में जहां भारत में 102.81 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 130 करोड़ का धमाकेदार आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें, फिल्म ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने शुक्रवार को 8.10 करोड़, शनिवार को 8.58 करोड़, रविवार को 7.90 करोड़, सोमवार को 3.60 और मंगलवाल को लगभग 3.20 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

sooryavanshi-worldwide-box-office-crosses-150-crore

यानि की सूर्यवंशी ने ओवरसीज में 5 दिनों में 31.39 करोड़ की कमाई कर ली है। बाहरी देशों में खासकर यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है।

सूर्यवंशी का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 132 करोड़ के लगभग रहा है। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार आंकड़ा है। अक्षय कुमार की अब तक 10 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जबकि सूर्यवंशी 11वीं फिल्म बन सकती है।

200 करोड़ी फिल्में

200 करोड़ी फिल्में

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 200 करोड़ पार करने वाली अक्षय कुमार की फिल्में हैं- टॉयलेट एक प्रेम कथा, गुड न्यूज, हाउसफुल 4, मिशन मंगल, 2.0 (हिंदी), एयरलिफ्ट, रुस्तम, केसरी , पैडमैन और जॉली एलएलबी 2

27वीं 100 करोड़ी फिल्म

27वीं 100 करोड़ी फिल्म

सूर्यवंशी अक्षय कुमार की 27वीं फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार किया है। यह किसी बॉलीवुड एक्टर द्वारा बनाया गया एक खास रिकॉर्ड है।

ओवरसीज में सूर्यवंशी

ओवरसीज में सूर्यवंशी

सूर्यवंशी ओवरसीज में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। नॉर्थ अमेरिका में 520 स्क्रीन, यूरोप में 158 स्क्रीन, यूएई में 137 स्क्रीन, ऑस्ट्रेलिया में 107 स्क्रीन, फ्रांस में 29 स्क्रीन, जर्मनी में 36 स्क्रीन, स्पेन में 20 स्क्रीन और इटली में 19 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म इजरायल, जापान, चिली, मिस्र और इराक में भी रिलीज हुई है।

सुपरहिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई

सुपरहिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई

जहां तक फिल्म के बजट और कलेक्शन का सवाल है.. तो 140 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ऐवरेज, 160 करोड़ के साथ सेमी-हिट, 175 करोड़ के साथ हिट, 200 करोड़ के साथ सुपरहिट और 225 करोड़ पार जाने पर ब्लॉकबस्टर मानी जाएगी।

रोहित शेट्टी का रिकॉर्ड

रोहित शेट्टी का रिकॉर्ड

सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि निर्देशक रोहित शेट्टी भी इस फिल्म से धमाकेदार रिकॉर्ड बना रहे हैं। सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की नौवीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

रोहित शेट्टी की 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में हैं- गोलमाल 3, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, गोलमाल अगेन, सिंबा

2021 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

2021 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

यह 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। सूर्यवंशी ने इस साल रिलीज हुई फिल्में बेल बॉटम, रूही, मुंबई सागा समेत अन्य के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X