सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता - सात दिन में रोहित शेट्टी - अक्षय कुमार ने बनाए सात रिकॉर्ड

रोहित शेट्टी की दिवाली फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे दिन की शुरूआत कर दी है। फिल्म ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ की कमाई की है जो कि कोरोना के लिहाज़ से एक शानदार आंकड़ा है। सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर जहां 26 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं 77 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड दिया।

रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के साथ सट्टा खेलते हुए इसे भारी स्टारकास्ट से सजाया जहां रणवीर सिंह और अजय देवगन भी अपने अपने कॉप किरदारों के साथ फिल्म में एंट्री लेते दिखे। और ये सट्टा भयंकर तरीके से सही बैठा।

sooryavanshi-week-one-box-office-report-akshay-kumar-rohit-shetty-break-7-records-in-seven-days

सूर्यवंशी ने लगभग 20 महीनों के इंतज़ार के बाद थिएटर में एंट्री ली और ओपनिंग के दिन के साथ ही सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने भी शुरू कर दिए। जहां फिल्म से कैटरीना और अक्षय कुमार के गाने टिप टिप बरसा पानी ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बनाए वहीं सूर्यवंशी ने सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सात दिलचस्प और नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

5 दिन में 100 करोड़

5 दिन में 100 करोड़

सूर्यवंशी ने 5 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली जो कि चेन्नई एक्सप्रेस के तीन दिन और गोलमाल अगेन के चार दिन के बाद सबसे तेज़ 100 करोड़ बनाने वाली फिल्म बनी। रोहित शेट्टी की सिंबा और सिंघम रिटर्न्स ने भी 5 दिनों में 100 करोड़ की कमाई पूरी की थी। लेकिन अगर कोरोना काल के बाद के लिहाज़ से ये कमाई देखी जाए तो 5 दिनों में ये शानदार आंकड़ा है।

रोहित शेट्टी के 1500 करोड़

रोहित शेट्टी के 1500 करोड़

रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के साथ 1500 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है। रोहित शेट्टी ने अपने करियर में 13 फिल्में दी हैं जिनमें से केवल दो फ्लॉप हैं - डेब्यू फिल्म ज़मीन और इसके बाद संडे। अपनी चौथी फिल्म गोलमाल 3 के साथ रोहित शेट्टी ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी, लगातार उनकी 10वीं हिट फिल्म है जो ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

अक्षय कुमार के 4500 करोड़

अक्षय कुमार के 4500 करोड़

सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार भी बॉक्स ऑफिस पर 4500 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वो इकलौते एक्टर हैं। दिलचस्प है कि अक्षय कुमार ने ही अपनी फिल्म रूस्तम के साथ 3000 करोड़ क्लब ही शुरूआत की थी। अपने 30 साल लंबे करियर में अक्षय कुमार ने पहली ब्लॉकबस्टर दी थी सूर्यवंशी के साथ। वहीं उनकी पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी 2019 में आई मिशन मंगल।

कॉप यूनिवर्स के 600 करोड़

कॉप यूनिवर्स के 600 करोड़

सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ने भी 600 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की शुरूआत हुई थी अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम के साथ। सिंघम के 100 करोड़ के बाद सिंघम रिटर्न्स के 140 करोड़ और फिर सिंबा के 240 करोड़ में अब सूर्यवंशी की 120 करोड़ की कमाई जुड़ चुकी है। देखना है कि क्या ये कॉप यूनिवर्स सूर्यवंशी के साथ 700 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है।

स्टारकास्ट का 100 करोड़ क्लब

स्टारकास्ट का 100 करोड़ क्लब

फिल्म के साथ रोहित शेट्टी की पूरी स्टारकास्ट ने अपने 100 करोड़ क्लब में इज़ाफा किया है। सूर्यवंशी अक्षय कुमार की 15वीं, अजय देवगन की 11वीं, रोहित शेट्टी की 9वीं, कैटरीना कैफ की 8वीं और रणवीर सिंह की 6वीं 100 करोड़ी फिल्म है। दिलचस्प है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अपने 100 करोड़ क्लब की शुरूआत एक साथ 2010 में गोलमाल 3 के साथ की थी।

कैटरीना कैफ के 2700 करोड़

कैटरीना कैफ के 2700 करोड़

वहीं कैटरीना कैफ ने सूर्यवंशी के साथ अपने बॉक्स ऑफिस को 2700 करोड़ पर पहुंचा दिया है। यानि कि कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म टाईगर 3 के साथ 3000 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेंगी क्योंकि माना जा रहा है कि सूर्यवंशी कम से कम 200 करोड़ का टार्गेट पूरा करेगी और इतनी ही उम्मीद सलमान खान और इमरान हाशमी स्टारर टाईगर 3 से भी की जा रही है।

टॉप ऑक्यूपेंसी में एंट्री

टॉप ऑक्यूपेंसी में एंट्री

सूर्यवंशी ने अपनी ओपनिंग की थी 52 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ जो 2019 - 20 की फिल्मों की टॉप 10 ऑक्यूपेंसी में शामिल होने के लिए काफी थी। दिलचस्प है कि 2019 - 20 के आंकड़ों को देखा जाए तो सबसे अच्छी ओपनिंग की थी ऋतिक रोशन - टाईगर श्रॉफ स्टारर वॉर ने जिसने बॉक्स ऑफिस पर 84 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X