सूर्यवंशी VS तान्हाजी बॉक्स ऑफिस- सातवें दिन अजय देवगन से पीछे होकर भी अक्षय कुमार ने पहले हफ्ते मारी बाजी
साल 2020 जनवरी में रिलीज हुई अजय देवगन और काजोल स्टारर फिल्म तान्हाजी के बाद सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी ने एक हफ्ते में 120 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तान्हाजी और सूर्यवंशी के आंकड़ों की तुलना करें तो पहले हफ्ते में सूर्यवंशी ने बाजी मार ली है।
तान्हाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे वीकेंड तक शानदार बना रहा था। फिल्म ने 15.10 करोड़ के साथ शुरुआत ली थी, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन 279.50 करोड़ का रहा था। फिल्म 6 हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिकी रही थी।

वहीं, सूर्यवंशी ने 26 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत ली है। फिल्म ने पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन धीरे धीरे फिल्म की कमाई नीचे गिर रही है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का कुल कलेक्शन 190-200 करोड़ के आस पास तक का रह सकता है। देखने वाली बात यह भी है कि अभी भी कई शहरों में सिनेमाघर सिर्फ 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही है। ऐसे में सूर्यवंशी का सफर जबरदस्त रहा है।
बहरहाल, यहां देंखे तान्हाजी और सूर्यवंशी का 7 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











