Box Office: 19 वें दिन सूर्यवंशी की कमाई ने तोड़ा रिकॅार्ड, 200 करोड़, जॅान की सत्यमेव जयते 2 देगी झटका !

कोरोना महामारी के बीच सिनेमाघर खुलने के साथ करोड़ों की कमाई का फायदा मिल रहा है सूर्यवंशी को। सूर्यवंशी को रिलीज हुई 3 सप्ताह से अधिक समय हो गया है। इसके बाद भी सूर्यवंशी को देखने के लिए दर्शकों करोड़ों की गिनती में सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। रोहित शेट्टी ने यह साबित कर दिया कि सिनेमाघर खुलने का इंतजार करने का उनका फैसला सही था। यही वजह है कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से खुद को हिंदी सिनेमा के सुपरहिट निर्देशकों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। सूर्यवंशी की रिलीज से थिएटर के मालिकों को भी वो उछाल मिली है जिसकी उम्मीद उन्होंने सिनेमाघर खुलने के बाद लगाई थी। 5 नवंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा दिया है।

sooryavanshi, antim the final truth, box office, satyamev jayate 2,

सूर्यवंशी ने अपने रिलीज के 19 वें दिन भी धाकड़ कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यवंशी ने सिनेमाघर में 19 वें दिन भी 2 करोड़ के करीब की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस जानकार तरण आदर्श ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि तीसरे वीक में शुक्रवार 3.26 करोड़, शनिवार 3.77 करोड़, रविवावर 5.33 करोड़, सोमवार को 1.88 करोड़ यानी कि कुल मिलाकर 180.48 करोड़ की कमाई सूर्यवंशी ने अभी तक की है।

अधिक स्क्रीन पर रिलीज का फायदा सूर्यवंशी को मिला

अधिक स्क्रीन पर रिलीज का फायदा सूर्यवंशी को मिला

जैसा कि हम लगातार बोल रहे हैं कि सूर्यवंशी की इतनी बड़ी कमाई के पीछे यह भी है कि इस फिल्म को सबसे अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। विश्व स्तर पर 5200 स्क्रीन्स और भारत में 4000 से अधिक थिएटर में सूर्यवंशी को रिलीज दी गई है। ऐसे में कमाई की गिनती बढ़ने वाली थी। सिनेमाघर पर वैसे सूर्यवंशी का असर जल्द कम हो सकता है। इसकी कई सारी वजह है। सबसे पहले यह कि रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को नेटफ्लिक्स ने 65 करोड़ से अधिक रकम में खरीद लिया है।

सलमान खान की अंतिम का सूर्यवंशी पर असर

सलमान खान की अंतिम का सूर्यवंशी पर असर

4 दिसंबर को सूर्यवंशी नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। ऐसे में सिनेमाघर में सूर्यवंशी देखने की गिनती अपने आप ही कम हो जाएगी। दूसरी तरफ सूर्यवंंशी को पीछे छोड़ने के लिए जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 और सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम रिलीज हो रही है। अंतिम के मुकाबले सत्यमेव जयते 2 भारी पड़ सकती है सूर्यवंशी पर।

कोरोना में सलमान की पहली सिनेमा रिलीज अंतिम

कोरोना में सलमान की पहली सिनेमा रिलीज अंतिम

अंतिम की कहानी का प्रमुख हीरो आयुष शर्मा है। बताया जा रहा है कि सलमान खान का एक बड़ा कैमियो है। ऐसे में अंतिम को पूरी तरह से सलमान खान की फिल्म नहीं बोला जा रहा है। अंतिम में सलमान खान और आयुष के बीच का एक्शन फिल्म की यूएसपी होगा। हालांकि कोरोना काल में पहली बार सलमान खान के फैंस को बड़े पर्दे पर अपने भाई को देखने का मौका मिल रहा है जो कि राधे के दौरान पूरी नहीं हो पाई।

जॅान अब्राहम का एक्शन देना सूर्यवंंशी को टक्कर

जॅान अब्राहम का एक्शन देना सूर्यवंंशी को टक्कर

सत्यमेव जयते 2 की सबसे बड़ी खूबी जॅान अब्राहम हैं। वो भी इस फिल्म में जॅान अब्राहम डबल रोल में दिखाई देंगे। एक फिल्म में 2 जॅान अब्राहम एक दूसरे से ही मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। एक्शन और डायलॅाग के साथ देश भक्ति का जज्बा दिखाने में जॅान अब्राहम की फिल्में कभी फेल नहीं हुई हैं।

क्या होगा सूर्यवंशी का हाल ? सत्यमेव जयते 2 और अंतिम

क्या होगा सूर्यवंशी का हाल ? सत्यमेव जयते 2 और अंतिम

इस वीक में दर्शकों के पास सिनेमाघर में अंतिम और सत्यमेव जयते 2 है। ऐसे में सूर्यवंशी में जहां एक्शन, देश भक्ति और डायलॅाग का हाई डोज देखने को मिला। ऐसा ही मसाला सत्यमेव जयते 2 और अंतिम में होने की उम्मीद है तो देखना होगा कि अक्षय कुमार कमाई के मामले में सूर्यवंंशी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाते हैं या नहीं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X