अक्षय कुमार की 15वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी 'सूर्यवंशी'- सलमान खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत ली है। फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही 80 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है और एक- दो दिनों में ही यह 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है। बता दें, इसी के साथ 100 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म हो जाएगी।
खास बात है कि अब तक 100 करोड़ क्लब में 15 फिल्मों के साथ सलमान खान टॉप पर बने हुए थे। लेकिन अब अक्षय कुमार उन्हें टक्कर देने के लिए पहुंच चुके हैं। आने वाली फिल्मों के साथ अक्षय इस रेस में बाकी सितारों से काफी आगे पहुंचने वाले हैं।

साल 2008 में फिल्म गजिनी के साथ आमिर खान ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। जो बॉक्स ऑफिस पर एक नया ट्रेंड लेकर आया। 100 करोड़ के बाद 200 करोड़, 300 करोड़, 350 करोड़ क्लब तक बन चुकी है।
साल 2010 में आई फिल्म दबंग के बाद से सलमान की लगभग हर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लंबे समय से सुपरस्टार के नाम सबसे ज्यादा सौ करोड़ी फिल्में अपने नाम करने का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड रहा है। अब अक्षय कुमार उन्हें यहां टक्कर दे रहे हैं।

अक्षय कुमार
सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार की 15 फिल्में इस कल्ब में शामिल हो गई हैं।
राउडी राथौड़, हाउसफुल 2, हॉलीडे, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रूस्तम, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, 2.0, केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज़, सूर्यवंशी

सलमान खान
सलमान खान की लगातार 15 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं, अब अंतिम के रिलीज होने का इंतजार है।
दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाईगर, दबंग 2, किक, जय हो, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है, रेस 3, भारत, दबंग 3

अजय देवगन
अजय देवगन की 11 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
दे दे प्यार दे, टोटल धमाल, रेड, गोलमाल अगेन, शिवाय, सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, गोलमाल 3, तान्हाजी

शाहरुख खान
शाहरुख खान की 7 फिल्मों ने 100 करोड़ पार किया है। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने में असफल रही है। वहीं, अब पठान से उम्मीदें हैं।
रा.वन, डॉन 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, रईस

आमिर खान
आमिर खान की 6 फिल्मों ने लगातार 100 करोड़ पार किया है। बता दें, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ही 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी।
गजिनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की भी 6 फिल्मों ने 100 करोड़ पार किया है.. जिनमें शामिल है- अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग, काबिल, सुपर 30, वॉर..


Click it and Unblock the Notifications