भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी होगा अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' का धमाका, बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी!

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। भारत में कुछ शहरों में थियेटर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरु हो चुके हैं, वहीं कुछ शहरों में 70 प्रतिशत और 50 प्रतिशत के साथ खोले गए हैं।

भारत में सूर्यवंशी लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ओवरसीज मार्केट में फिल्म को लगभग 1200 स्क्रीन मिल रहे हैं। पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉप फिल्म ओवरसीज मार्केट में 1000 से अधिक प्रिंटों पर रिलीज होगी।

Sooryavanshi

अमेरिका, कनाडा और यूएई में फिल्म की अच्छी मांग है। हालांकि सटीक आंकड़ों का पता गुरुवार शाम तक ही चलेगा.. लेकिन माना जा सकता है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक होने वाली है। मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

बता दें, यूएई में फिल्म सेंसर बोर्ड से बिना एक भी कट के पास हो चुकी है। ओवरसीज में भी फिल्म 5 नवंबर को रिलीज की जाएगी। सूर्यवंशी 2 घंटे 25 मिनट लंबी फिल्म है।

डेढ़ साल से टल रही है फिल्म

डेढ़ साल से टल रही है फिल्म

सूर्यवंशी 2020 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी। टलते टलते फिल्म की दोबारा रिलीज अप्रैल 2021 को फाइनल की गई थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म फिर से टल गई। अब आखिरकार फिल्म थियेटर्स में आ रही है।

बॉक्स ऑफिस धमाका

बॉक्स ऑफिस धमाका

सूर्यवंशी एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को बड़ी स्क्रीन तक लाएगी। धमाकेदार एक्शन, स्टंट और स्कारकास्ट से सजी अक्षय कुमार की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। सिंघम और सिंबा के बाद, यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी

इस फिल्म के साथ पहली बार अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी साथ आए हैं। दोनों ही एक्शन के लिए जाने जाते हैं। जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों की अपनी अलग जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

अजय देवगन और अक्षय कुमार- 16 सालों बाद आए साथ

अजय देवगन और अक्षय कुमार- 16 सालों बाद आए साथ

यह पहली बार नहीं है जब अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। लेकिन इस फिल्म के साथ दोनों लगभग 16 सालों के बाद साथ दिखने वाले हैं। दोनों अंतिम बार साल 2005 में आई फिल्म 'इंसान' में साथ दिखे थे, जिसमें उनके साथ ईशा देओल, लारा दत्ता और तुषार कपूर थे।

कैसी होगी कहानी!

कैसी होगी कहानी!

सिंबा की घटनाओं के बाद, मुंबई आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख, डीसीपी वीर सोयरवंशी, मुंबई पर हमला करने से आतंकवादी को रोकने के लिए इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव (रणवीर सिंह) और डीसीपी बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) के साथ फोर्स में शामिल होते हुए दिखाई देंगे। फिल्‍म में कैटरीना कैफ उनकी पत्‍नी अदिति सूर्यवंशी के किरदार में दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X