'सूर्यवंशी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डिटेल्ड रिपोर्ट- भारत और ओवरसीज में अक्षय कुमार के फिल्म की बंपर ओपनिंग
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने भारत में पहले दिन यानि की शुक्रवार को 26.29 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन दी है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 8.10 करोड़ का कलेक्शन दिया है। यानि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 34.39 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्यवंशी ओवरसीज में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। नॉर्थ अमेरिका में 520 स्क्रीन, यूरोप में 158 स्क्रीन, यूएई में 137 स्क्रीन, ऑस्ट्रेलिया में 107 स्क्रीन, फ्रांस में 29 स्क्रीन, जर्मनी में 36 स्क्रीन, स्पेन में 20 स्क्रीन और इटली में 19 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म इजरायल, जापान, चिली, मिस्र और इराक में भी रिलीज हुई है।

वहीं, भारत में कई राज्यों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ थियेटर्स खुलने के बावजूद फिल्म ने बंपर शुरुआत दिखाई है। फिल्म को दिवाली की छुट्टियों का भी फायदा मिला है।
बता दें, जहां तक फिल्म के बजट और कलेक्शन का सवाल है.. तो 140 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ऐवरेज, 160 करोड़ के साथ सेमी-हिट, 175 करोड़ के साथ हिट, 200 करोड़ के साथ सुपरहिट और 225 करोड़ पार जाने पर ब्लॉकबस्टर मानी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications