सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: अक्षय, रणवीर, अजय, कैटरीना की स्टार पावर करेगी कितने करोड़ की शुरूआत?

आखिरकार आ रही है पुलिस। 5 नवंबर को रोहित शेट्टी धमाकेदार तरीके से अक्षय कुमार - अजय देवगन - रणवीर सिंह - कैटरीना कैफ - जैकी श्रॉफ की स्टार पावर से सजी फिल्म सूर्यवंशी को रिलीज़ कर रहे हैं। और अब सबके ज़ेहन में बस एक ही सवाल है - क्या सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग, दो सालों का सूखा खत्म कर पाएगी?

माना जा रहा है कि अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ से 31 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। और ये एक बेहतरीन संकेत होगा ब्लॉकबस्टर की ओर बढ़ने का।

sooryavanshi-massive-box-office-opening-akshay-ranveer-ajay-katrina-s-star-power-game-changer

सूर्यवंशी अगर 20 करोड़ से ऊपर तक किसी भी आंकड़े की ओपनिंग करती है तो वो बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा संकेत होगा और इंडस्ट्री के लिए वाकई शुभ दिवाली हो जाएगी। लेकिन अगर ये सट्टा गलत बैठा और दर्शक थिएटर तक नहीं पहुंचे तो सूर्यवंशी 15 करोड़ से ऊपर के आंकड़े नहीं खींच पाएगी और इस स्थिति में इंडस्ट्री पर बड़ा संकट मंडराएगा।

सूर्यवंशी का असर, बॉलीवुड की आने वाली 6 बड़ी फिल्मों पर पड़ेगा जिन्होंने हिम्मत करते हुए थिएटर की ओर कदम बढ़ाए हैं। लेकिन अगर दर्शकों ने कदम से कदम नहीं मिलाए तो बॉक्स ऑफिस के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है बॉलीवुड की दिवाली

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है बॉलीवुड की दिवाली

गौरतलब है कि बॉलीवुड के लिए दिवाली परफेक्ट त्योहार है जो कभी गलत नहीं गया है। और अगर दिवाली पर सट्टा लगा है किसी मसाला फिल्म पर तब तो तय मानिए कि बॉक्स ऑफिस पर केवल बम फूटने हैं। वो भी बड़े बड़े। बॉक्स ऑफिस का इतिहास उठाकर देखा जाए तो ओम शांति ओम से हैप्पी न्यू ईयर तक और गोलमाल रिटर्न्स से लेकर प्रेम रतन धन पायो तक, बॉलीवुड ने हमेशा ही दिवाली पर बॉक्स ऑफिस को खुश किया है।

सबसे बड़ी दिवाली फिल्म

सबसे बड़ी दिवाली फिल्म

बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली फिल्म रही है ऋतिक रोशन स्टारर कृष 3। 2013 की दिवाली पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाईड फिल्म ने 393 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म ने केवल 24 करोड़ की ही ओपनिंग दी थी लेकिन फिल्म काफी समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया। आज तक की सबसे बड़ी दिवाली ब्लॉकबस्टर का!

सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग

सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, बॉलीवुड के दीवाली इतिहास की सबसे अजीब फिल्म होगी।8 नवंबर 2018 को दीवाली के अगले दिन रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ओपनिंग कर हर किसी को चौंका दिया था। इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर दीवाली के ही असर में 119 करोड़ की कमाई की। लेकिन इसके बाद पूरे हफ्ते में किसी तरह खुद का भार ढोते ढोते फिल्म 134 करोड़ पर पहुंची थी और फिर 145 करोड़ का लाईफटाईम कलेक्शन करते हुए फ्लॉप हो गई।

अक्षय कुमार की बेस्ट दिवाली फिल्म

अक्षय कुमार की बेस्ट दिवाली फिल्म

वहीं अगर दिवाली ब्लॉकबस्टर्स की बात करें और अक्षय कुमार के दिवाली परफॉर्मेंस की बात करें तो 2019 में रिलीज़ हुई हाउसफुल 4, बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से उनकी बेस्ट दिवाली फिल्म है। फिल्म ने 19 करोड़ की ओपनिंग की थी और बॉक्स ऑफिस पर दो और फिल्मों के साथ क्लैश होने के बावजूद 206 करोड़ की कमाई कर हिट साबित हुई थी।

रोहित शेट्टी की दिवाली

रोहित शेट्टी की दिवाली

बात करें रोहित शेट्टी की तो उनकी बेस्ट दिवाली परफॉर्मेंस रही है 2017 की फिल्म गोलमाल अगेन। अजय देवगन की भी यही बेस्ट दिवाली फिल्म रही है। फिल्म ने कुल 205 करोड़ की कमाई की थी लेकिन 30 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ। फिल्म एक मसालेदार हॉरर कॉमेडी थी। रोहित शेट्टी का परफेक्ट ज़ोन।

आखिरी में बदली गई रिलीज़ डेट

आखिरी में बदली गई रिलीज़ डेट

सूर्यवंशी को पहले दिवाली के दिन 4 नवंबर को रिलीज़ होना तय किया गया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से ये अच्छा फैसला नहीं होता क्योंकि दिवाली के दिन अक्सर लोग पूजा में बिज़ी होते हैं जिससे फिल्मों के उसी दिन रिलीज़ होने से उनके ओपनिंग आंकड़ों पर असर पड़ता है। ऐसे में सूर्यवंशी को दीवाली के अगले दिन रिलीज़ करने का एलान किया गया। यानि कि दिवाली वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचने वाली है।

अक्षय कुमार कर चुके हैं एक टेस्ट

अक्षय कुमार कर चुके हैं एक टेस्ट

इससे पहले, कोरोना की थोड़ी राहत के बीच अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर एक टेस्ट कर चुके हैं बेल बॉटम की रिलीज़ के साथ। उनके इस कदम को सबने Heroic बताया था। जिस समय कोई अपनी फिल्म रिलीज़ करने का ज़ोखिम नहीं उठाना चाह रहा था उस समय अक्षय ने लोगों के मन से डर हटाने की एक कोशिश की और कुछ हद तक सफल भी हुए थे। बेल बॉटम ने 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी और महाराष्ट्र में बंद थिएटर के बावजूद, बॉक्स ऑफिस को एक उम्मीद दी थी।

अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X