सूर्यवंशी WEEK 1 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी की फिल्म ने पहले हफ्ते किया धुआंधार कलेक्शन

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए असली दिवाली धमाका साबित हुई है। लंबे लॉकडाउन के बाद रिलीज इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की है।

सूर्यवंशी ने 7 दिनों में जहां भारत में 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 36 करोड़ के लगभग का बिजनेस कर लिया है। लिहाजा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 150 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है।

sooryavanshi-first-week-worldwide-box-office-collection

लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में लोगों का स्वागत करने वाली सूर्यवंशी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म का जलवा ऐसा रहा कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

अक्षय कुमार और कैटरीना के साथ इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम किरदारों में नजर आए, जिसे फैंस ने काफी एन्जॉय किया। सिंघम और सिंबा की जबरदस्त सफलता के बाद, सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X