..................... Sooryavanshi fails to cross highest opening box office of Akshay Kumar and other starcast | सूर्यवंशी की पूरी टीम नहीं तोड़ पाई सबसे बड़ी ओपनिंग के आंक़ड़े - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस नहीं पछाड़ पाया अक्षय - कैटरीना - रोहित शेट्टी - अजय देवगन की टॉप ओपनिंग

सूर्यवंशी के साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस के अच्छे दिन लौट चुके हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह को छोड़कर कोई भी अपना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। दरअसल, अगर ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो सूर्यवंशी की पूरी स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, अजय देवगन और कैटरीना कैफ के पास इससे बेहतर आंकड़े।

वहीं फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी अपने ओपनिंग के आंकड़े को पछाड़ कर कोई नया रिकॉर्ड नहीं बना पाए। केवल रणवीर सिंह ऐसे स्टार हैं जिन्होंने सूर्यवंशी के साथ अपना पिछला सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन पछाड़ा।

sooryavanshi-fails-to-cross-highest-opening-day-collection-of-akshay-katrina-ajay-devgn-rohit-shetty

सूर्यवंशी, बॉलीवुड के लिए कोरोना के बाद काफी बड़ी उम्मीद थी। इस फिल्म को अच्छा बॉक्स ऑफिस मिलना, आने वाली फिल्मों के लिए बहुत ज़रूरी था। अब दर्शकों की प्रतिक्रिया और सिनेमाघर में लगी भीड़ इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि दर्शक सिनेमाघरों में लौटने को तैयार हैं।

बात करें सूर्यवंशी की ओपनिंग की तो यहां देखिए, सूर्यवंशी के स्टार्स की टॉप ओपनिंग कलेक्शन रिपोर्ट -

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

सूर्यवंशी की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस स्टार हैं कैटरीना कैफ। वहीं अब तक के करियर में सबसे बड़ी ओपनिंग भी कैटरीना कैफ ने ही दी है। ये हैं कैटरीना कैफ की बेस्ट ओपनिंग फिल्म के आंकड़े -
टाइगर ज़िंदा है
ओपनिंग - 34 करोड़
पहला वीकेंड - 114 करोड़
पहला हफ्ता - 206 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 339 करोड़

नहीं टूटा अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

नहीं टूटा अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार का भी ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं टूटा। अक्षय कुमार की ओपनिंग का बेस्ट रिकॉर्ड आर बाल्कि और जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल के नाम है। ये रहे मिशन मंगल के बॉक्स ऑफिस आंकड़े
मिशन मंगल
ओपनिंग - 29 करोड़
पहला वीकेंड - 97 करोड़
पहला हफ्ता - 128 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 202 करोड़

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की बेस्ट ओपनिंग एक ईद ओपनिंग रही है और इसलिए दिवाली पर भी उनसे काफी ज़्यादा उम्मीद की जा रही थी। देखिए रोहित शेट्टी की बेस्ट ओपनिंग फिल्म के आंकड़े।
चेन्नई एक्सप्रेस
ओपनिंग - 33 करोड़
पहला वीकेंड - 100 करोड़
पहला हफ्ता - 156 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 227 करोड़

केवल टूटा रणवीर का रिकॉर्ड

केवल टूटा रणवीर का रिकॉर्ड

ओपनिंग के मामले में केवल रणवीर सिंह खुद को अगले स्तर पर ले जा पाए। ये रहे रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट ओपनिंग फिल्म के आंकड़े -
पद्मावत
ओपनिंग - 24 करोड़
पहला वीकेंड - 114 करोड़
पहला हफ्ता - 166 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 302 करोड़

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी का साथ बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही कमाल कर जाता है। ये रहे अजय देवगन की बेस्ट ओपनिंग फिल्म के आंकड़े
सिंघम रिटर्न्स

ओपनिंग - 32 करोड़
पहला वीकेंड - 77 करोड़
पहला हफ्ता - 112 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 140 करोड़

करियर की सबसे बड़ी फिल्में

करियर की सबसे बड़ी फिल्में

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्में हैं - तान्हाजी (279 करोड़) और गोलमाल अगेन (205 करोड़)। जहां तान्हाजी ने केवल 15 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं गोलमाल अगेन ने 30 करोड़ की ओपनिंग दी थी। दिलचस्प ये है कि गोलमाल अगेन, अजय देवगन की बेस्ट दिवाली फिल्म भी है और कमाई के लिहाज़ बॉलीवुड के इतिहास की टॉप 10 दिवाली फ़िल्मों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X