सूर्यवंशी के 100 करोड़ के साथ बढ़ा 100 करोड़ क्लब स्कोर - अक्षय 15, अजय 12, रोहित 9, कैटरीना 8, रणवीर 6

रोहित शेट्टी की फिल्म 102 करोड़ की कमाई कर चुकी है और तान्हाजी के बाद ये इस दशक की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं दिलचस्प ये है कि इस दशक में अजय देवगन भी अपनी दूसरी 100 करोड़ी फिल्म दे चुके हैं। सूर्यवंशी की तिकड़ी अक्षय कुमार - अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ कैटरीना कैफ को पेश करने का मकसद ही था बॉक्स ऑफिस पर तबाही।

और आखिरकार, रोहित शेट्टी अपने मकसद में कामयाब हो चुके हैं। सूर्यवंशी इन सभी के करियर के 100 करोड़ क्लब को आगे बढ़ा चुकी है। अजय देवगन का 100 करोड़ क्लब अब 15 पर पहुंच चुका है।

sooryavanshi-enters-100-crore-club-score-for-cast-akshay-15-ajay-12-rohit-9-katrina-8-ranveer-6

वहीं अजय देवगन का स्कोर 12 फिल्मों का, रोहित शेट्टी का स्कोर 9 फिल्मों, कैटरीना कैफ का स्कोर 8 फिल्मों का और रणवीर सिंह का स्कोर 6, 100 करोड़ी फिल्मों का हो चुका है। देखिए सूर्यवंशी की स्टारकास्ट का 100 करोड़ क्लब का सफर

रणवीर सिंह की 6वीं फिल्म

रणवीर सिंह की 6वीं फिल्म

सूर्यवंशी रणवीर सिंह की 6वीं 100 करोड़ी फिल्म है। रणवीर सिंह के 100 करोड़ क्लब की शुरूआत हुई थी 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला - रामलीला के साथ। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद रणवीर सिंह ने भंसाली के साथ लगातार दो और फिल्में 100 करोड़ क्लब की दीं - बाजीराव मस्तानी (184 करोड़) और पद्मावत (302) करोड़। 2018 में रणवीर सिंह ने सिंबा के साथ 240 करोड़ और 2019 में गली बॉय के साथ 140 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर 5 सौ करोड़ क्लब फिल्मों की लिस्ट पूरी की। सूर्यवंशी इस लिस्ट की छठवीं और रणवीर की लगातार चौथी 100 करोड़ी फिल्म है।

कैटरीना कैफ की 8वीं फिल्म

कैटरीना कैफ की 8वीं फिल्म

सूर्यवंशी, कैटरीना कैफ की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म है। कैटरीना कैफ के 100 करोड़ क्लब की शुरूआत हुई थी एक था टाईगर के साथ साल 2012 में। इस फिल्म के साथ उन्होंने 198 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद लगातार तीन और 100 करोड़ से ऊपर कमाई वाली फिल्में दीं - जब तक है जान (120 करोड़), धूम 3 (284 करोड़) और बैंग बैंग (181 करोड़). कैटरीना कैफ ने सीधा 300 करोड़ क्लब के साथ वापसी की 2017 में टाईगर ज़िंदा है के 339 करोड़ के साथ। इसके बाद ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने 150 करोड़ और भारत ने 211 करोड़ की कमाई की। इन सात फिल्मों के बाद सूर्यवंशी, कैटरीना कैफ की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म है।

रोहित शेट्टी की 9वीं फिल्म

रोहित शेट्टी की 9वीं फिल्म

रोहित शेट्टी के 100 करोड़ क्लब की शुरूआत हुई थी 2010 में गोलमाल 3 के साथ। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद रोहित शेट्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2011 में सिंघम ने 100 करोड़, 2012 में बोल बच्चन ने 102 करोड़, 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस ने 227 करोड़, 2014 में सिंघम रिटर्न्स ने 240 करोड़, 2015 में दिलवाले ने 148 करोड़, 2017 में गोलमाल अगेन ने 205 करोड़ और 2018 में सिंबा ने 240 करोड़ की कमाई की। सूर्यवंशी, 100 करोड़ क्लब में रोहित शेट्टी की 9वीं फिल्म है।

अजय देवगन की 12वीं फिल्म

अजय देवगन की 12वीं फिल्म

अजय देवगन के 100 करोड़ क्लब की शुरूआत हुई थी 2010 में रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 3 के साथ। इस फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी। 2011 में रोहित शेट्टी की ही फिल्म सिंघम के साथ। इसके बाद 2012 में फिर रोहित शेट्टी की बोल बच्चन के साथ उन्होंने 102 करोड़ की कमाई की। 2012 में ही अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार के साथ 105 करोड़ की कमाई की थी। 2014 में वापस रोहित शेट्टी की सिंघम रिटर्न्स के साथ अजय देवगन ने 140 करोड़ की कमाई की।

लगातार पांचवी फिल्म

लगातार पांचवी फिल्म

2016 में अपनी होम प्रोडक्शन शिवाय के साथ अजय देवगन ने 100 करोड़ की कमाई की। इसके बाद 2017 में गोलमाल अगेन के साथ 205 करोड़, 2018 में रेड के साथ 101 करोड़, 2019 में टोटल धमाल के साथ 150 करोड़ और फिर दे दे प्यार दे के साथ 102 करोड़ की कमाई की। तान्हाजी के साथ अजय देवगन ने 2020 की शुरूआत की 235 करोड़ की कमाई के साथ। सूर्यवंशी, अजय देवगन के करियर की 12वीं 100 करोड़ी फिल्म है।

अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म

अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म

अक्षय कुमार के 100 करोड़ क्लब की शुरूआत हुई थी 2012 में हाउसफुल 2 के साथ। फिल्म ने 106 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद 2012 में ही राऊडी राठौर ने 133 करोड़ की कमाई की। अक्षय की अगली 100 करोड़ी फिल्म आई 2014 में हॉलीडे के साथ जिसने 112 करोड़ की कमाई की। 2015 फिर खाली गया और 2016 में तीन 100 करोड़ी फिल्में दीं - एयरलिफ्ट के 128 करोड़, हाउसफुल 3 के 109 करोड़ और रूस्तम के 127 करोड़।

2017 से शुरू हुआ ताबड़तोड़ सिलसिला

2017 से शुरू हुआ ताबड़तोड़ सिलसिला

2017 में अक्षय ने दो 100 करोड़ी फिल्में दीं - 117 करोड़ की जॉली एलएलबी 2 और 134 करोड़ की टॉयलेट एक प्रेम कथा। 2018 में गोल्ड ने 104 करोड़ और 2.0 ने 189 करोड़ कमाए। 2019 में अक्षय कुमार ने चार फिल्में दीं और चारों 100 करोड़ क्लब का हिस्सा थीं - 154 करोड़ की केसरी, 202 करोड़ की मिशन मंगल, 194 करोड़ की हाउसफुल 4 और 205 करोड़ की गुड न्यूज़। सूर्यवंशी अक्षय कुमार की 15वीं 100 करोड़ी फिल्म है।

सूर्यवंशी का टार्गेट

सूर्यवंशी का टार्गेट

जहां सूर्यवंशी ने पांच दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं अब फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई पर सबकी नज़र है। हालांकि माना जा रहा है कि सूर्यवंशी का टार्गेट 200 करोड़ प्लस है और फिल्म यहां तक धीरे धीरे ही सही पहुंच जाएगी। लेकिन सूर्यवंशी 200 करोड़ का टार्गेट पूरा करती है या नहीं ये केवल दूसरे वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तय कर पाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X