Box Office: कोरोना में अक्षय की सूर्यवंशी का करोड़ों का रिकॉर्ड, सलमान-जाॅन के साथ 7 फिल्मों पर गिराई बिजली

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी ने कोरोना महामारी के बीच भी सिनेमाघर में तूफान मचा रखा है। कोरोना महामारी के दौरान कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन इस बीच दर्शकों ने किसी फिल्म को सबसे अधिक पसंद किया और करोड़ों की कमाई का जलवा दिखाया है वो सूर्यवंशी रही है। यहां तक कि सूर्यवंशी ने पहले दिन ही अपनी कमाई से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिस तरह से सूर्यवंशी की ओपनिंग और बाॅक्स आफिस कलेक्शन रहा है उसका मुकाबला इस साल रिलीज कोई भी फिल्म नहीं कर पाई है।

फिर चाहे वह सलमान खान की अंतिम हो या फिर जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते। यहां तक कि अक्षय कुमार की बेलबाटम भी प्रदर्शन के लिहाज से पीछे हो गई है। रूही, मुंबई सागा, बंटी और बबली 2, चेहरे, थलाइवी और साइना जैसी फिल्में कोरोना काल में रिलीज तो हो गईं। करोड़ों की कमाई सिर्फ और सिर्फ सूर्यवंशी की झोली में आयी है।

sooryavanshi

चलिए इसकी शुरुआत करते हैं सूर्यवंशी से। सूर्यवंशी की पहले दिन की कमाई 26.29 करोड़ की रही है। 24 दिन सिनेमाघर में टिके रहने के बाद सूर्यवंशी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 187.07 करोड़ की कमाई की है। इसके मुकाबले बाकी सभी फिल्में काफी पीछे हैं।

सलमान खान की अंतिम की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

सलमान खान की अंतिम की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम की पहले दिन की कमाई 4.50 करोड़ की कमाई की है। शुक्रवार से रविवार की रिलीज के साथ अंतिम की कमाई 18 करोड़ तक पहुंची है। जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ने 3 करोड़ की कमाई की। सत्यमेव जयते 2 की रिलीज को चार दिन हो गए हैं।

सत्यमेव जयते 2 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

सत्यमेव जयते 2 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

सत्यमेव जयते 2 ने अभी तक साढ़े 9 करोड़ तक का बिजनेस किया है। जो कि सूर्यवंशी से काफी पीछे है। सत्यमेव जयते 3 का तीन रोल फिल्म में होने के बाद भी दर्शकों के पीछे सफल नहीं हो पा रही है। फिलहाल अभी भी सत्यमेव जयते 2 के पास वक्त है कमाई का देखते है फिल्म क्या कमाई करती है।

अक्षय कुमार की बेल बॉटम

अक्षय कुमार की बेल बॉटम

अक्षय कुमार की फिल्मबेल बॉटम ने भी कोरोना काल में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म रही है।बेल बॉटम ने पहले दिन 2.78 करोड़ की कमाई की। बेल बॉटम का पूराबॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 30 करोड़ का रहा है।

रूही बॉक्स ऑफिस

रूही बॉक्स ऑफिस

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई। दर्शक रूही देखने पहुंचे लेकिन उनकी गिनती कम रही। रूही ने पहले दिन कुल 2.73 करोड़ की कमाई की थी। रूही काबॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से काफी पीछे रहा है। रूही ने बाॅक्स आफिस पर 21.93 करोड़ की कमाई रही है।

मुंबई सागा बाॅक्स ऑफिस

मुंबई सागा बाॅक्स ऑफिस

जॉन अब्राहम की मुंबई सागा भी कोरोना काल में थिएटर में रिलीज हुई। मुंबई सागा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.64 करोड़ की कमाई की। मुंबई सागा की बाॅक्सऑफिस पर पूरी कमाई 16.53 करोड़ की रही है। हाल ही में रिलीज हुई बंटी और बबली 2 की पहले दिन की कमाई 2.60 करोड़ की रही है।

बंटी और बबली 2

बंटी और बबली 2

बंटी और बबली 2 का पूरा कलेक्शन 11.15 करोड़ तक का ही रहा है। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे के पहले दिन की कमाई 43 लाख तक की रही है। चेहरे की पूरी बॉक्स ऑफिस पर कमाई 2.55 करोड़ की रही है।

थलाइवी का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन

थलाइवी का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन

कंगना रनौत की थलाइवी की पहले दिन की कमाई 22 लाख रुपए की रही है। थलाइवी काबॉक्स ऑफिस का कलेक्शन 7.30 करोड़ का कलेक्शन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X