सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: मंगलवार की कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी की एंट्री
चार दिनों की कमाई के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी 91.59 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म सही मायने में बॉक्स ऑफिस पर दिवाली धमाका साबित हुई है। मंगलवार को भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी अच्छी जा रही है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट एक सॉलिड आंकड़ें की ओर इशारा कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यवंशी का मंगलवार कलेक्शन 10-11 करोड़ के आसपास रह सकता है। और इसी के साथ फिल्म महज पांच दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। लगभग डेढ़ साल से स्थिर पड़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं।

2020 जनवरी में आई अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी' के बाद यह पहली हिंदी 100 करोड़ी फिल्म होगी। सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 26.29 करोड़, शनिवार को 23.85 करोड़, रविवार को 26.94 करोड़ और सोमवार को 14.51 करोड़ का कलेक्शन किया है। मंगलवार की कमाई के साथ फिल्म का आंकड़ा 101-102 करोड़ तक पहुंच सकता है।


Click it and Unblock the Notifications