..................... Sooryavanshi Day 40 Box Office Report, Akshay Kumar's film continues earning in lakhs, makes historic records - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: अक्षय कुमार की फिल्म ने पूरे किये 40 दिन, बंपर कमाई के साथ धमाकेदार रिकॉर्ड्स

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को सिनेमाघरों में 40 दिन पूरे हो चुके हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। सूर्यवंशी ने जहां भारत में 195.22 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ पार जा चुकी है।

अपने 40वें दिन भी फिल्म लाखों में कमाई कर रही है। कोविड की वजह से हुए लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी हिंदी फिल्म थी। कोई शक नहीं कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म दर्शकों को थियेटर्स में वापस लाने में सफल रही है। सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है।

sooryavanshi-day-40-box-office-report

भारत और ओवरसीज में कमाई करने के साथ साथ फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। यह ना सिर्फ रोहित शेट्टी, बल्कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की भी टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

सूर्यवंशी भारत में कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की टॉप 4 फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। फिलहाल सूर्यवंशी से ऊपर हैं- हाउसफुल 4 (206 करोड़), गुड न्यूज (201.14 करोड़) और मिशन मंगल (200.16 करोड़)..

टॉप 32 में शामिल

टॉप 32 में शामिल

सूर्यवंशी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉलीवुड की टॉप 32 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।फिल्म ने भारत में 236.71 करोड़ (nett) का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में भी फिल्म 63.58 करोड़ पार कर चुकी है।

अक्षय कुमार की टॉप फिल्में

अक्षय कुमार की टॉप फिल्में

सूर्यवंशी के अलावा वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं-

2.0- 275 करोड़
मिशन मंगल- 287.18 करोड़
हाउसफुल 4- 291.08 करोड़
सूर्यवंशी- 300.39 करोड़
गुड न्यूज- 311.27 करोड़
टॉयलेट एक प्रेम कथा- 316.61 करोड़

टॉप 25 में शामिल

टॉप 25 में शामिल

सूर्यवंशी ना सिर्फ साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव मस्तानी और ये जवानी है दिवानी जैसी सुपरहिट फिल्मों की भी पीछे छोड़ दिया है। टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में ये अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है।

रोहित शेट्टी की टॉप फिल्मों में शामिल

रोहित शेट्टी की टॉप फिल्मों में शामिल

सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की भी टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। रोहित शेट्टी की टॉप फिल्मों की लिस्ट में सूर्यवंशी चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर है 249 करोड़ के साथ सिंबा, दूसरे नंबर पर है 207 करोड़ के साथ चेन्नई एक्सप्रेस और तीसरे नंबर पर 205 करोड़ के साथ गोलमाल अगेन।

कैटरीना के टॉप 5 में शामिल

कैटरीना के टॉप 5 में शामिल

वहीं कैटरीना कैफ की लिस्ट में फिलहाल सूर्यवंशी पांचवे नंबर पर है। कैटरीना की टॉप फिल्म है 339 करोड़ के साथ टाईगर ज़िंदा है। दूसरे नंबर पर है 280 करोड़ के साथ धूम 3, तीसरे नंबर पर 212 करोड़ के साथ भारत, चौथे नंबर पर 198 करोड़ के साथ एक था टाईगर और पांचवे नंबर पर सूर्यवंशी।

100 करोड़ क्लब

100 करोड़ क्लब

सूर्यवंशी अक्षय कुमार की 15वीं, अजय देवगन की 11वीं, रोहित शेट्टी की 9वीं, कैटरीना कैफ की 8वीं और रणवीर सिंह की 6वीं 100 करोड़ी फिल्म है। दिलचस्प है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अपने 100 करोड़ क्लब की शुरूआत एक साथ 2010 में गोलमाल 3 के साथ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X