Box office: सूर्यवंशी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार का तगड़ा रिकॉर्ड, सलमान- जाॅन पीछे

अक्षय कुमार ने साल 2021 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ के साथ वर्ल्डवाइड भी सूर्यवंशी ने बाकी सभी फिल्मों से चार गुना आगे कदम बढ़ाया है। सूर्यवंशी के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आगे अंतिम, सत्यमेव जयते 2 और तड़प की कमाई काफी पीछे है। इतना ही नहीं, बहुत कम आंकड़े के साथ सलमान खान, आयुष शर्मा, जॉन अब्राहम और अहान शेट्टी की फिल्में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सिमट कर रह गई हैं।

कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की कमाई में बड़ा इजाफा हुआ है।फिल्म ट्रेड जानकर मनोबाला विजयाबालन के अनुसार सूर्यवंशी ने 300 करोड़ की कमाई कर ली है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि भारत में सूर्यवंशी की कमाई 236.71 करोड़। ओवरसीज में सूर्यवंशी की कमाई 63.58 करोड़। इसकी के साथ सूर्यवंशी का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ पहुंच चुका है।

sooryavanshi

ऐसे में कुल मिलाकर रिलीज के 37 दिन बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का कलेक्शन का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ से अधिक रहा है। जानकारों की मानें तो सूर्यवंशी का बाॅक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ पर ही सिमट जाएगा। इसकी वजह आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की 83 और शाहिद कपूर की जर्सी रहेगी। जो कि दिसंबर महीने के अंत में रहेगी। ऐसे में साफ तौर पर सूर्यवंशी सिनेमाघर से बाहर हो जाएगी।

तड़प वर्ल्डवाइड बॅाक्स ऑफिस

तड़प वर्ल्डवाइड बॅाक्स ऑफिस

इस साल रिलीज हुई चर्चित फिल्मों का वर्ल्डवाइडकलेक्शन देखने पर सभी फिल्में सूर्यवंशी की वर्ल्डवाइडकमाई को छू भी नहीं पाए हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली एक्शन पर आधारित फिल्म तड़प कावर्ल्डवाइड बॅाक्सऑफिस कलेक्शन 28 करोड़ के करीब का रहा है। भारत में तड़प की कमाई 22 करोड़ के करीब की रही है।

अंतिम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

अंतिम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

कोरोना महामारी के बीच सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ सिनेमाघर में रिलीज हुई जिसका मुख्य चेहरा आयुष शर्मा रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन और डायलॉग से लबरेज फिल्म अंतिम ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिसपर 55 करोड़ की केवल कमाई की। भारत में अंतिम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 37 करोड़ के करीब का रहा है।

सत्यमेव जयते 2 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस

सत्यमेव जयते 2 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से फ्लॉप साबित हुई है। सत्यमेव जयते के जाॅन अब्राहम का तीन किरदार भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाया। जॉन अब्राहम की देशभक्ति पर आधारित सत्यमेव जयते 2 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 15 करोड़ के करीब का रहा है। भारत में सत्यमेव जयते 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ के करीब का सिर्फ रहा है।

थलाइवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

थलाइवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

कंगना रनौत की थलाइवी को भी दर्शकों के दिल में खास जगह मिली। कंगना रनौत की जयललिता की बायोपिक थलाइवी ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ के करीब की कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर थलाइवी की कमाई 7.28 करोड़ के करीब की रही है।

बेलबॅाटम वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस

बेलबॅाटम वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस

सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार की इस साल एक और फिल्म रिलीज हुई वो है बेल बॅाटम। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कोविड के दौरान अच्छी कमाई की। बेलबॅाटम ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ के करीब और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 33.31 करोड़ के करीब की कुल कमाई की है। इन सभी फिल्मों को वर्ल्ड वाइड कलेक्शन से साफ पता चलता है कि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म 2021 में साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X