..................... Sooryavanshi box office report, day 26 collection- still running good in it's 4th week | सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- चौथे हफ्ते भी मजबूत टिकी है अक्षय कुमार की फिल्म, 190 करोड़ का आंकड़ा पार - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- चौथे हफ्ते भी मजबूत टिकी है अक्षय कुमार की फिल्म, 190 करोड़ का आंकड़ा पार

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी मे सिनेमाघरों में 26 गुजार लिये हैं और खास बात है कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर चौथे हफ्ते भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने जहां भारत में 190.37 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 285.29 करोड़ पार कर चुकी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है।

सूर्यवंशी के बाद तीन बॉलीवुड फिल्में थियेट्रिकल रिलीज हो चुकी हैं- बंटी और बबली, अंतिम और सत्यमेव जयते 2। जाहिर है इसके बाद फिल्म के पास काफी कम स्क्रीन रह गई है, लेकिन फिल्म ने उसमें भी कमाई जारी रखी है। मंगलवार को यानि की अपनें 26वें दिन पर फिल्म ने 64 लाख के लगभग का कलेक्शन किया है।

sooryavanshi-box-office-report-day-26-collection

अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो बन ही चुकी है। साथ ही यह सिंबा, गोलमाल अगेन और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद.. रोहित शेट्टी की चौथी सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 195 करोड़ तक जा सकता है। कोई शक नहीं कि लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों को वापस लाने में सूर्यवंशी सफल रही है।

अक्षय कुमार की टॉप फिल्मों में शामिल

अक्षय कुमार की टॉप फिल्मों में शामिल

सूर्यवंशी अक्षय कुमार की टॉप 4 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।इससे पहले अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, गुड न्यूज और मिशन मंगल इस लिस्ट में शामिल है। ये तीनों ही फिल्मों का कलेक्शन 200 करोड़ से ऊपर का रहा है।

4600 करोड़ तक पहुंचे अक्षय कुमार

4600 करोड़ तक पहुंचे अक्षय कुमार

बता दें, इस फिल्म की कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार के 30 सालों का करियर का अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4600 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में सूर्यवंशी फिलहाल 34वें नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले से अक्षय कुमार की पांच फिल्में शामिल हैं- 2.0 (275 करोड़), मिशन मंगल (287.18 करोड़), हाउसफुल 4 (291.08 करोड़), गुड न्यूज (311.27 करोड़) और टॉयलेट एक प्रेम कथा (316.61 करोड़)..

लोगों ने कहा था फिल्म फ्लॉप होगी- रोहित शेट्टी

लोगों ने कहा था फिल्म फ्लॉप होगी- रोहित शेट्टी

हाल ही में फिल्म की सफलता पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया कि फिल्म रिलीज की एक रात पहले तक इंडस्ट्री में कई लोग सट्टा लगा रहे थे कि फिल्म फ्लॉप होगी।

निर्देशक ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों को लग रहा था कि मैं पागल हो गया हूं जो सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने की सोच रहा हूं। उन्होंने कहा, "गुरुवार की रात तक सट्टा चल रहा था इंडस्ट्री में बहुत लोगो का। अपने को पता चल जाता है, अपने को कोई बोलता नहीं डर के। लेकिन मालूम था।"

सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज

सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज

इससे पहले PTI से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था कि उन्हें OTT प्लेटफार्मों से कई ऑफर मिले थे लेकिन वह अपने फैसले पर बने रहे और सिनेमाघरों के फिर से खुलने का इंतजार किया।

ये फैंस की सफलता है

ये फैंस की सफलता है

सूर्यवंशी पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "सूर्यवंशी केवल मेरी सफलता नहीं है, यह आपके आशीर्वाद से मिली सफलता है। हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। जब भी बुरा वक्त आयेगा हम साथ खड़े होंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद और हमारी सभी फिल्मों के लिए समर्थन देना जारी रखें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X