सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 250 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म, जानें 12 दिनों का कलेक्शन
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी ना सिर्फ भारत में, बल्कि वर्ल्डवाइड शानदार प्रदर्शन कर रही है। 12 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 250 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच चुकी है। कोई शक नहीं कि 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही है।
12वें दिन यानि की दूसरे मंगलवार को फिल्म ने भारत में 3.92 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कमाई 159.65 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 12वें दिन तक 242.08 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब सभी की निगाहें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्टारर बंटी और बबली 2 पर टिकी हैं, जो इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। बंटी और बबली 2 का सफर अब सूर्यवंशी की रफ्तार तय करेगा।

सूर्यवंशी की बात करें तो फिल्म कुछ राज्यों में धमाकेदार कमाई कर रही है। गुजरात/सौराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में फिल्म जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी इन राज्यों में अपनी पकड़ बनाए रखी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 242 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह अक्षय कुमार की ग्यारहवीं फिल्म है।

लाइफटाइम कलेक्शन!
ट्रेड पंडितों की मानें तो सूर्यवंशी का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 180-185 करोड़ तक पहुंच सकता है। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। इस हफ्ते यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' रिलीज होने वाली है, जिसके बाद सूर्यवंशी की स्क्रीन्स में कमी आएगी।

सूर्यवंशी के आंकड़े
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालान ने ट्विटर पर सूर्यवंशी के वर्ल्डवाइड आंकड़ों को शेयर करते हुए लिखा,
पहला हफ्ता - 190.06 करोड़
दूसरा हफ्ता, पहला दिन - 11.38 करोड़
दूसरा हफ्ता, दूसरा दिन - 15.74 करोड़
दूसरा हफ्ता, तीसरा दिन - 18.07 करोड़
दूसरा हफ्ता, चौथा दिन - 6.83 करोड़
कुल - 242.08 करोड़

भारत में कमाई
वहीं, भारत में सूर्यवंशी के आंकड़े कुछ इस तरह रहे हैं-
ओपनिंग- 26.29 करोड़
पहला वीकेंड-77.08 करोड़
पहला हफ्ता-120.66 करोड़
12 दिनों की कमाई- 159 करोड़

4600 करोड़ तक पहुंचे अक्षय कुमार
बता दें, इस फिल्म की कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार के 30 सालों का करियर का अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4600 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।


Click it and Unblock the Notifications