सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: अक्षय कुमार की टॉप 5 फिल्मों में हुई शामिल, जानें 11 दिनों का कलेक्शन
फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दूसरा हफ्ता शुरु कर दिया है और ये सफर शानदार रहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी ने 11 दिनों में 155.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ यह अक्षय कुमार की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 11वें दिन यानि की दूसरे सोमवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की है।
जहां भारत में फिल्म ने 155.73 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म 50 करोड़ की कमाई पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और सुपरहिट रही है।

सूर्यवंशी कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। फिलहाल सूर्यवंशी से ऊपर हैं हाउसफुल 4 (206 करोड़), गुड न्यूज (201.14 करोड़), मिशन मंगल (200.16 करोड़) और 2.0 हिंदी (188 करोड़).. देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी इन फिल्मों को पार कर पाती है या नहीं।

कहां हो रही है सबसे ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सूर्यवंशी गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यहां देंखे रिपोर्ट-
गुजरात/सौराष्ट्र- 33.96 करोड़
महाराष्ट्र- 31.11 करोड़
दिल्ली और यूपी- 25.71 करोड़
राजस्थान- 8.59 करोड़
पंजाब- 7.65 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 210 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह अक्षय कुमार की ग्यारहवीं फिल्म है।

4600 करोड़ तक पहुंचे अक्षय कुमार
बता दें, इस फिल्म की कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार के 30 सालों का करियर का अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4600 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।

लाइफटाइम कलेक्शन!
ट्रेड पंडितों की मानें तो सूर्यवंशी का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 180-190 करोड़ तक पहुंच सकता है। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। इस हफ्ते यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' रिलीज होने वाली है, जिसके बाद सूर्यवंशी की स्क्रीन्स में कमी आएगी।

बजट और कलेक्शन
फिल्म एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा के अनुसार, फिल्म बजट और कलेक्शन को देखा जाए.. तो 140 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ऐवरेज, 160 करोड़ के साथ सेमी-हिट, 175 करोड़ के साथ हिट, 200 करोड़ के साथ सुपरहिट और 225 करोड़ पार जाने पर ब्लॉकबस्टर मानी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications